Box Office Collection: काजोल की 'मां' का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी की शानदार कमाई, टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

Box office collection: काजोल की फिल्म 'मां' ने 5वें दिन भी शानदार कमाई कर टॉप 10 में जगह बनाई। जानें बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया

काजोल स्टारर बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं। अच्छी शुरुआत के बाद इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी शानदार कमाई दर्ज की।

Maa Box Office Collection Day 5: काजोल की सुपरनैचुरल हॉरर-ड्रामा 'मां' ने अपनी रिलीज के 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई और 23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को न केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार को मामूली गिरावट के बाद फिल्म ने मंगलवार को फिर से अपनी रफ्तार पकड़ी और कलेक्शन में इजाफा करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

'मां' ने 5वें दिन किया दमदार प्रदर्शन

विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार को फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ रही थी, लेकिन मंगलवार को इसने गिरावट को पीछे छोड़कर अपनी रफ्तार में सुधार किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 23 करोड़ रुपये हो चुकी है।फिल्म के पहले 5 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार रहा:

Box Office Collection: काजोल की 'मां' का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी की शानदार कमाई, टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

  • पहला दिन (शुक्रवार) – 4.65 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार) – 6 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार) – 7 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (सोमवार) – 2.5 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन (मंगलवार) – 2.85 करोड़ रुपये

काजोल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 'मां' का नाम शामिल

'मां' ने केवल पांच दिनों में ही काजोल की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। अब यह फिल्म उनकी 1997 की हिट फिल्म 'इश्क' के करीब पहुंच गई है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 24.8 करोड़ रुपये रहा था। अगर फिल्म का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहा तो यह जल्द ही 'इश्क' को पीछे छोड़ देगी।

इसके अलावा काजोल की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में अगला लक्ष्य 'करण अर्जुन' (25.75 करोड़ रुपये) और फिर 'कुछ कुछ होता है' (46.88 करोड़ रुपये) है। हालांकि 'मां' को इन फिल्मों तक पहुंचने में अभी लंबा रास्ता तय करना होगा, लेकिन जिस तरह से वर्ड ऑफ माउथ फिल्म को फायदा पहुंचा रहा है, 25 करोड़ का आंकड़ा पार करना अब महज समय की बात लग रही है।

Box Office Collection: काजोल की 'मां' का जलवा बरकरार, 5वें दिन भी की शानदार कमाई, टॉप 10 फिल्मों में हुई शामिल

हॉरर और माइथोलॉजी का अनूठा संगम

'मां' एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो एक मां की शक्ति और उसके संघर्ष को अलौकिक घटनाओं के साथ जोड़ती है। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को न केवल डराया बल्कि भावनात्मक रूप से भी जोड़ा। खासकर काजोल का दमदार अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खेरिन शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी को साईविन क्वाड्रास ने लिखा है और विशाल फुरिया के निर्देशन ने इसे और भी प्रभावशाली बना दिया है।

2022 में आई 'सलाम वेंकी' के बाद काजोल के करियर में 'मां' ने एक नई जान फूंकी है। लंबे समय बाद दर्शकों ने काजोल को एक अलग अवतार में देखा और इसे काफी सराहा भी। यही वजह है कि फिल्म को बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a comment