Box Office: पहले दिन कैसा रहा सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन? जानिए रिपोर्ट

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? जानिए शुरुआती कलेक्शन, दर्शकों की प्रतिक्रिया और ट्रेड एनालिसिस। क्या ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की अभिनय से सजी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शुरुआत को लेकर दर्शकों में उत्साह काफी है।

Border 2 Box Office Collection: फैंस के लंबे इंतजार के बाद ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म देशभक्ति और इमोशंस से भरपूर है। लेकिन सवाल यह है कि ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की और क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी?

पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ 7 लाख रुपये की ओपनिंग की। यह शुरुआती कलेक्शन दर्शाता है कि फिल्म ने दर्शकों को पहले दिन स्क्रीन पर आकर्षित करने में कामयाबी पाई। हालांकि, यह कलेक्शन फिल्म की लंबी रनिंग और आने वाले वीकएंड पर और बढ़ सकता है।

साल 1997 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। उस वक्त यह आंकड़ा काफी बड़ा माना जाता था। अब 26 साल बाद, ‘बॉर्डर 2’ इस कलेक्शन को काफी हद तक पार कर चुकी है।

आने वाले वीकएंड और 26 जनवरी का फायदा

फिल्म के लिए आगामी तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। वीकएंड का फायदा और 26 जनवरी की छुट्टी फिल्म की कमाई में इजाफा कर सकती है। ‘बॉर्डर 2’ का कंटेंट देशभक्ति और इमोशंस से भरा है, जो 26 जनवरी के राष्ट्रीय उत्सव के मौके पर दर्शकों को थिएटर की ओर खींच सकता है। फिल्म में सैनिकों की कहानी और उनके परिवार की भावनात्मक परिस्थितियों को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को रुलाने और हंसाने के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा भी जगाती है।

‘बॉर्डर 2’ का बैकड्रॉप 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह युद्ध जमीन, आसमान और समंदर तीनों मोर्चों पर चल रहा है। वरुण धवन होशियार सिंह के रोल में आर्मी का हिस्सा हैं। दिलजीत दोसांझ निर्मलजीत सिंह के रूप में एयरफोर्स के पायलट हैं। अहान शेट्टी महेंद्र रावत की भूमिका में नौसेना के कमांडर हैं।

तीनों दोस्त एक ही अकादमी से ट्रेनिंग कर चुके हैं। इनके मेंटर सनी देओल फतेह सिंह के रूप में बॉर्डर पर अपनी बटालियन का नेतृत्व कर रहे हैं। फिल्म में पहले हिस्से में इन ऑफिसर्स के परिवार की कहानियां दिखाई जाती हैं, बाद में ये सभी अपने देश की रक्षा करते हुए नजर आते हैं।

क्या ‘बॉर्डर 2’ कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

फिल्म को लेकर दर्शकों और फैंस में उत्साह है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर पाएगी? ‘छावा’ ने पिछले साल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 716.91 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ‘धुरंधर’ ने अब तक 830.77 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसे थिएटर में 50 दिन पूरे हो चुके हैं।

‘बॉर्डर 2’ भी दर्शकों में देशभक्ति और इमोशनल कंटेंट के जरिए उसी तरह का उत्साह भरने की कोशिश कर रही है। फिल्म की लंबी रनिंग और वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ यह तय करेगी कि क्या यह फिल्म इन ब्लॉकबस्टर्स के बराबर जलवा दिखा पाएगी।

 

Leave a comment