BPSC 71वीं प्रिलिमरी 2025 आंसर की जारी, अभ्यर्थी 27 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

BPSC 71वीं CCE 2025 आंसर की पर अभ्यर्थी आज से 27 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शुल्क 250 रुपये प्रति प्रश्न, ऑनलाइन आवेदन संभव।

Bihar Public Service Commission (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

BPSC 71st Answer Key 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 13 सितंबर 2025 को संपन्न हुई 71वीं कंबाइंड प्रिलिमिनरी परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और किसी भी उत्तर से असंतुष्ट होने पर 27 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हर आपत्ति पर 250 रुपये का शुल्क लगेगा। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने का मौका देती है।

बीपीएससी 71वीं आंसर की पर आज से आपत्ति दर्ज करने का मौका

BPSC 71वीं प्रिलिमरी 2025 आंसर की जारी, अभ्यर्थी 27 सितंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

बीपीएससी 71वीं कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) परीक्षा 2025 के प्रोविजनल आंसर की अब अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक किसी भी उत्तर से असंतुष्ट होने पर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 250 रुपये का शुल्क देना होगा। इस प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की समीक्षा कर फाइनल आंसर की में सुधार का अवसर मिलता है।

ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले bpsconline.bihar.gov.in पर लॉगिन करें। इसके बाद जिस उत्तर पर आपत्ति है उसे चुनकर आवश्यक विवरण भरें और निर्धारित शुल्क जमा कर सबमिट कर दें। बीपीएससी की विशेषज्ञ टीम सभी आपत्तियों का निराकरण करेगी और उसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।

बीपीएससी 71वीं भर्ती और पदों का विवरण

बीपीएससी 71वीं भर्ती के माध्यम से कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले यह संख्या 1250 थी, जिसमें बाद में 48 पद और जोड़े गए। फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद ही उम्मीदवारों का परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a comment