बुढ़ापे में भी नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

बढ़ती उम्र के साथ-साथ अर्थराइटिस का खतरा भी बढ़ता जाता है, अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है

बढ़ती उम्र के साथ-साथ अर्थराइटिस का खतरा भी बढ़ता जाता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

"संतुलन" एक ऐसा शब्द है जो जीवन की हर दिशा में महत्वपूर्ण है—चाहे वह काम हो, रिश्ते हों या स्वास्थ्य। हमारा शरीर 650 मांसपेशियों, 72,000 नसों, 360 जोड़ों और 206 हड्डियों से मिलकर बना है, जिसमें 37 ट्रिलियन कोशिकाएँ हैं, और ये सभी एक-दूसरे के साथ तालमेल में काम करते हैं।

हालांकि, दैनिक क्रियाओं जैसे सीढ़ियाँ चढ़ना या सामान उठाना करते समय हम अपने शरीर के सही मूवमेंट पर ध्यान नहीं देते हैं। बार-बार गलत स्थिति में रहने से कान, गर्दन, कंधे, कोहनी, रीढ़, घुटने और एड़ी जैसे जोड़ों में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। यह असंतुलन सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से लेकर पार्किंसन जैसे कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

ऐसे में कुछ अभ्यास स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं। विशेष प्रकार की एक्सरसाइज से थाई, हिप और पेट की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं, जबकि अन्य एक्सरसाइज घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं, जिससे बुढ़ापे में उठना-बैठना आसान हो जाता है।

नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर, योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में अपनी शरीर की ओवरहॉलिंग करें और अपने जीवनशैली को संतुलित करें। आइए, जानें कि स्वामी रामदेव की शरण में जाकर जीवन में संतुलन कैसे बनाया जा सकता है।

खराब संतुलन, बीमारियों का घर

बुढ़ापे में भी नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

जोड़ो में दर्द

अर्थराइटिस

स्पॉन्डिलाइटिस

इनडाइजेशन

लो इम्यूनिटी

पार्किंसन

भारत में अर्थराइटिस

18 करोड़ से ज्यादा मरीज

हर 5 में से 1 पुरुष परेशान

हर 4 में से 1 महिला शिकार

गठिया के रोग की वजह

खराब लाइफस्टाइल

गलत खानपान

बढ़ा हुआ वजन

मिनरल्स की कमी

विटामिन की कमी

हॉर्मोन्स इम्बैलेंस

अर्थराइटिस के लक्षण

बुढ़ापे में भी नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

जॉइंट्स में दर्द और अकड़न

घुटनों में सूजन

हड्डियों का टूटना

स्किन का लाल होना

चलने-फिरने में तकलीफ

गठिया के दर्द से कैसे मिलेगा आराम?

बुढ़ापे में भी नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

सरसों तेल की मालिश

दर्द की जगह गर्म पट्टी

गर्म पानी और सेंधा नमक की सिकाई

गठिया की बीमारी, यूथ पर क्यों भारी?

एक ही पॉश्चर में बैठना

गलत खानपान

ज्यादा वजन

विटामिन डी की कमी

कैल्शियम की कमी

कैसे मजबूत बनेंगी हड्डियां?

हल्दी-दूध जरूर पिएं

सेब का सिरका पिएं

लहसुन और अदरक खाएं

दालचीनी और शहद का सेवन करें

40 मिनट योग और प्राणायाम करें

Leave a comment