Bypolls Election 2024: चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया एलान, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में होंगे मतदान, देखें सभी सीटों की लिस्ट

Bypolls Election 2024: चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया एलान, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में होंगे मतदान, देखें सभी सीटों की लिस्ट Bypolls Election 20

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही, आयोग ने उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 14 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है।

By-election on Seats Date Announced: लंबे इंतजार के बाद, चुनाव आयोग ने आखिरकार कई राज्यों के उपचुनावों की घोषणा कर दी है। 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, और उनकी तिथियां भी अब सामने आ चुकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यूपी, बिहार सहित सभी राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कब-कब उपचुनाव होंगे?

Bypolls Election 2024: चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया एलान, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में होंगे मतदान, देखें सभी सीटों की लिस्ट

नंबर     राज्य              सीट            चुनाव की तारीख

1            उत्तर प्रदेश           9            13 नवंबर 2024

2            पश्चिम बंगाल        6            13 नवंबर 2024

3            असम                 5             13 नवंबर 2024

4            बिहार                 4              13 नवंबर 2024

5            पंजाब                 4              13 नवंबर 2024

6            कर्नाटक             3              13 नवंबर 2024

7            केरल                  3              13 नवंबर 2024

8            मध्य प्रदेश           2              13 नवंबर 2024

9            सिक्किम             2              13 नवंबर 2024

10          गुजरात               1                13 नवंबर 2024

11          उत्तराखंड           1               20 नवंबर 2024

12          छत्तीसगढ़           1                13 नवंबर 2024

13          राजस्थान            7                13 नवंबर 2024

14          मेघालय              1                 13 नवंबर 2024

उपचुनावों की घोषणा

चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव कराने की घोषणा की है। इसी तरह, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर 2024 को आयोजित किए जाएंगे। इन सभी चुनावों के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

यूपी की 9 विधानसभा सीटें

Bypolls Election 2024: चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया एलान, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में होंगे मतदान, देखें सभी सीटों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस सूची में सीसामऊ, कटेहरी, करहल, कुंदरकी, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर और मीरापुर सीटों का नाम शामिल है। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 4 सीटें जीती थीं और एक सीट राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के खाते में गई थी।

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन सीटों में खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी और सलूम्बर शामिल हैं। यदि पिछले चुनावी परिणामों की बात करें, तो झुंझुनूं, दौसा और देवली-उनियारा में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने केवल सलूम्बर सीट पर सफलता पाई थी। इसके अलावा, एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और एक सीट बहुजन आम पार्टी (BAP) को मिली थी।

Bypolls Election 2024: चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया एलान, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में होंगे मतदान, देखें सभी सीटों की लिस्ट

बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

अगले महीने बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस सूची में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीटें शामिल हैं। पिछले चुनाव में रामगढ़ और बेलागंज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी, जबकि तरारी में सीपीआई (ML) और इमामगंज में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने विजय प्राप्त की थी।

 

Leave a comment