Canada Election: ट्रुडो का बदला गेम! कनाडा में खालिस्तानी एजेंडे की हार, देखें पूरा समीकरण

Canada Election: कनाडा चुनाव 2025 में जगमीत सिंह की NDP पार्टी को करारी हार, इस्तीफा दिया। जानें चुनाव के नतीजे और लिबरल पार्टी की जीत के बारे में।
Canada Election: ट्रुडो का बदला गेम! कनाडा में खालिस्तानी एजेंडे की हार, देखें पूरा समीकरण

कनाडा चुनाव 2025 में जगमीत सिंह की भारत विरोधी NDP को करारी हार मिली। केवल 12 सीटें मिलीं, राष्ट्रीय दर्जा गंवाया और सिंह ने इस्तीफा दे दिया।

Canada Election: कनाडा के आम चुनाव 2025 में भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक माने जाने वाले जगमीत सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। उनके नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने 12 सीटें भी नहीं जीतीं, जिससे पार्टी ने अपना राष्ट्रीय दर्जा खो दिया। इसके बाद जगमीत सिंह ने NDP के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया।

चुनाव परिणाम: जगमीत सिंह की हार

Canada Election: ट्रुडो का बदला गेम! कनाडा में खालिस्तानी एजेंडे की हार, देखें पूरा समीकरण

जगमीत सिंह की उम्मीदें ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नबी सेंट्रल सीट से तीसरी बार जीत की थी। हालांकि, उन्हें लिबरल उम्मीदवार वेड चांग से हार का सामना करना पड़ा। जगमीत सिंह को करीब 27 प्रतिशत वोट मिले, जबकि चांग को 40 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

NDP का बड़ा नुकसान

इस हार के साथ, NDP को अपना राष्ट्रीय दर्जा खोना पड़ा। पार्टियों को यह दर्जा प्राप्त करने के लिए कम से कम 12 सीटें जीतनी होती हैं, लेकिन NDP यह लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। वहीं, लिबरल पार्टी ने 165 सीटों के साथ बढ़त बनाई है, और जगमीत सिंह को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

सिंह का बयान

Canada Election: ट्रुडो का बदला गेम! कनाडा में खालिस्तानी एजेंडे की हार, देखें पूरा समीकरण

हार के बाद, जगमीत सिंह ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि यह रात न्यू डेमोक्रेट्स के लिए निराशाजनक है। लेकिन हम तब हारते हैं जब हम उन लोगों पर विश्वास करते हैं, जो हमें बेहतर कनाडा का सपना नहीं दिखा सकते।" उन्होंने कहा कि वह अपने आंदोलन से निराश नहीं हैं, हालांकि उन्हें यह अफसोस है कि पार्टी ने अधिक सीटें नहीं जीतीं।

ट्रूडो को भी मिली हार

जगमीत सिंह की तरह, पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही, लिबरल पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला है। पिछली बार NDP ने 24 सीटें जीती थीं, जिनकी मदद से ट्रूडो अपनी सरकार चला रहे थे।

Leave a comment