Cannes 2025: सादगी और ग्लैमर का संगम बनीं शर्मिला टैगोर, Simi Garewal ने दिखाया सिग्नेचर लुक

Cannes Film Festival 2025 में शर्मिला टैगोर ने सादगी से सबका दिल जीता, जबकि Simi Garewal ने अपने क्लासिक व्हाइट सिग्नेचर लुक से रेड कार्पेट पर छाप छोड़ी।
Cannes 2025: सादगी और ग्लैमर का संगम बनीं शर्मिला टैगोर, Simi Garewal ने दिखाया सिग्नेचर लुक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार भारतीय सिनेमा की गरिमा और इतिहास का भव्य मिलन देखने को मिला। जहां एक ओर सत्यजीत रे की कालजयी फिल्म अरण्येर दिन रात्रि की स्क्रीनिंग ने कला प्रेमियों का ध्यान खींचा।

Cannes Film Festival 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल पिछले 86 वर्षों से दुनिया भर के फिल्म उद्योग के लिए एक प्रतिष्ठित और ग्लैमरस मंच रहा है। यह सिर्फ एक फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि एक ऐसा आयोजन है जहां कला, फैशन और सिनेमा का भव्य संगम देखने को मिलता है। बॉलीवुड सितारों के लिए यह रेड कारपेट एक तरह से अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन चुका है। हर साल कई भारतीय सेलिब्रिटीज यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं और अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरते हैं।

शर्मिला टैगोर की सादगी ने बांधा समां

80 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जब कान्स के रेड कारपेट पर नजर आईं, तो उन्होंने उस भीड़ में भी अपनी शालीनता और गरिमा से एक अलग पहचान बनाई। जहां अधिकांश सितारे डिज़ाइनर गाउन और चटख मेकअप में नजर आते हैं, वहीं शर्मिला ने एक बेहद सादी, लेकिन शालीन हरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें सुनहरा बॉर्डर था।

Cannes 2025: सादगी और ग्लैमर का संगम बनीं शर्मिला टैगोर, Simi Garewal ने दिखाया सिग्नेचर लुक

उन्होंने हल्का मेकअप किया था, एक पेंडेंट पहना था और हाथ में गोल्डन क्लच लिया हुआ था। यह लुक न केवल भारतीय परंपरा को दर्शा रहा था बल्कि एक संदेश भी दे रहा था, कि सुंदरता चमक-धमक में नहीं, बल्कि गरिमा और आत्मविश्वास में होती है। उनकी यह उपस्थिति सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है और फैंस कह रहे हैं कि शर्मिला टैगोर ने रेड कारपेट पर सादगी की मिसाल पेश की है।

सिमी गरेवाल: सफेद लिबास में क्लासिक स्टाइल का जलवा

77 वर्षीय सिमी गरेवाल ने अपने सदाबहार ऑल व्हाइट अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। रेड कारपेट पर उनका स्टाइल स्टेटमेंट बिल्कुल वैसा ही था, जैसा दशकों से उनके फैंस उन्हें पहचानते आए हैं। उन्होंने एक एलिगेंट सफेद आउटफिट पहना, जिसके साथ लॉन्ग व्हाइट श्रग और एक यूनीक नेकलेस उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था।

Cannes 2025: सादगी और ग्लैमर का संगम बनीं शर्मिला टैगोर, Simi Garewal ने दिखाया सिग्नेचर लुक

उनके खुले बाल और हल्के ब्राउन लिपशेड उनके क्लासिक लुक को पूरा कर रहे थे। उम्र को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह दिखा दिया कि ग्लैमर उम्र का मोहताज नहीं होता, बल्कि आत्मविश्वास और परिपक्वता से आता है।

सत्यजीत रे की विरासत को मिला नया मंच

अरण्येर दिन रात्रि की कहानी चार दोस्तों की यात्रा, जंगल, रोमांच और आत्म-खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की उन कालजयी कृतियों में मानी जाती है जिसने विश्व स्तर पर भारतीय फिल्मों की प्रतिष्ठा को ऊंचा किया। कान्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग न केवल एक सिनेमाई क्षण था, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक भी बना। शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल की मौजूदगी ने उस युग की यादें ताजा कर दीं जब सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गहरी सोच और कला का माध्यम था।

Leave a comment