IPL 2025: LSG का प्लेऑफ का सपना टूटा, हैदराबाद के खिलाफ मिली 6 विकेट से करारी शिकस्त

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्लेऑफ का सपना हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से मिली बड़ी हार के साथ टूट गया। जानें मैच हाइलाइट्स, टॉप परफॉर्मर्स और समीकरण
IPL 2025: LSG का प्लेऑफ का सपना टूटा, हैदराबाद के खिलाफ मिली  6 विकेट से करारी शिकस्त

आईपीएल 2025 के रोमांचक सीजन में सोमवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। 

LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर न केवल शानदार जीत दर्ज की, बल्कि लखनऊ को प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर कर दिया। इस हार के साथ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। 

जवाब में हैदराबाद ने 18.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर 206 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की जीत में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 59 रनों की अहम पारी खेली। लखनऊ की ओर से दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए, जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

लखनऊ की दमदार शुरुआत लेकिन फीका अंत

IPL 2025: LSG का प्लेऑफ का सपना टूटा, हैदराबाद के खिलाफ मिली  6 विकेट से करारी शिकस्त

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने तूफानी शुरुआत की। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम को मजबूत मंच प्रदान किया। मार्श ने 39 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, मार्करम ने भी 38 गेंदों में 61 रन बनाए और अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।

हालांकि टॉप ऑर्डर के शानदार योगदान के बावजूद मिडल ऑर्डर लड़खड़ा गया। निकोलस पूरन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाकर पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बडोनी (3), अब्दुल समद (3), शार्दुल ठाकुर (4), आकाश दीप (6) और रवि बिश्नोई (0*) खास योगदान नहीं दे सके।

हैदराबाद के गेंदबाजों में ईशान मलिंगा ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 सफलता हासिल की। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक और क्लासेन ने दिलाई हैदराबाद को जीत

IPL 2025: LSG का प्लेऑफ का सपना टूटा, हैदराबाद के खिलाफ मिली  6 विकेट से करारी शिकस्त

206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। अथर्व ताइडे सिर्फ 13 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 82 रनों की तेज साझेदारी की। अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में 59 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उन्हें दिग्वेश राठी ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। इसके बाद किशन (35 रन) और क्लासेन (47 रन) ने रनगति बनाए रखी। क्लासेन की आक्रामक बल्लेबाजी ने दबाव लखनऊ पर बनाए रखा।

कामिंदु मेंडिस 32 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जब वे हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते दिखे। अंत में अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने पांच-पांच रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। हैदराबाद ने यह लक्ष्य 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Leave a comment