Champions Trophy 2025: सिराज को टीम से बाहर करने पर रोहित शर्मा की सफाई, जानें क्या बताया कारण 

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में सिराज को बाहर करने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि सिराज पुराने गेंद से प्रभावी नहीं रहते।

बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। बुमराह को आराम दिया गया, जबकि सिराज को टीम में जगह नहीं मिली। रोहित ने कारण बताया।

Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, लेकिन मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया है। इस फैसले पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया और सिराज को न चुनने के कारण को स्पष्ट किया।

मोहम्मद सिराज को न चुनने का कारण

Champions Trophy 2025: सिराज को टीम से बाहर करने पर रोहित शर्मा की सफाई, जानें क्या बताया कारण 

रोहित शर्मा ने कहा कि यह निर्णय चयनकर्ताओं के लिए कठिन था, लेकिन उन्हें ऐसा गेंदबाज चाहिए था जो नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से प्रभावी गेंदबाजी कर सके। रोहित ने बताया, "मोहम्मद सिराज को बाहर होना पड़ा क्योंकि वह जब गेंद पुरानी हो जाती है, तब उतने प्रभावी नहीं रहते। हम ऐसे खिलाड़ी चाहते थे जो नए और पुराने दोनों गेंदों से प्रभाव डाल सके।"

मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 विकेट लिए थे। हालांकि, उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे हैं, क्योंकि सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उतना परेशान नहीं किया जितना बुमराह ने किया। इसके बावजूद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिल सकी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

Champions Trophy 2025: सिराज को टीम से बाहर करने पर रोहित शर्मा की सफाई, जानें क्या बताया कारण 

रोहित शर्मा (कप्‍तान)
विराट कोहली
शुभमन गिल (उपकप्‍तान)
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
हार्दिक पांड्या
अक्षर पटेल
वॉशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
मोहम्‍मद शमी
अर्शदीप सिंह
यशस्‍वी जायसवाल
ऋषभ पंत
रवींद्र जडेजा

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान)
विराट कोहली
शुभमन गिल (उपकप्‍तान)
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
हार्दिक पांड्या
अक्षर पटेल
वॉशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
हर्षित राणा
मोहम्‍मद शमी
अर्शदीप सिंह
यशस्‍वी जायसवाल
ऋषभ पंत
रवींद्र जडेजा

Leave a comment