Chhaava Box Office Day 5: पुष्पा से भी तेज हुई छावा की रफ्तार, मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त कलेक्शन

छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया, मंगलवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। क्या ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? जानें पूरी रिपोर्ट

छावा की रिलीज़ के बाद विक्की कौशल न सिर्फ अपने फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं। 14 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म की कमाई का सिलसिला वर्किंग डेज में भी नहीं थम रहा हैं।

एंटरटेनमेंट: विक्की कौशल की वर्षों की मेहनत आखिरकार रंग ला रही है। बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से जान फूंकने वाले अभिनेता को उनके किरदारों के लिए हमेशा सराहा गया, लेकिन कमर्शियल तौर पर वह उतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाए थे। हालांकि, अब फैंस ने उन्हें उनका पूरा हक दे दिया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई उनकी ऐतिहासिक फिल्म छावा ने महज पांच दिनों के भीतर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली हैं।

वीकेंड पर शानदार कमाई करने वाली विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म वर्किंग डेज में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को छावा ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लगातार बढ़ते कलेक्शन के साथ यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

मंगलवार को फिल्म छावा ने किया जबरदस्त कलेक्शन

Chhaava Box Office Day 5: पुष्पा से भी तेज हुई छावा की रफ्तार, मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त कलेक्शन

आमतौर पर वर्किंग डेज में फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन छावा इस ट्रेंड को तोड़ती नजर आ रही है। जिस रफ्तार से यह फिल्म घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, उससे साफ है कि यह बॉक्स ऑफिस का सिंहासन अपने नाम करके ही मानेगी। सोमवार के बाद अब मंगलवार के शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। 

जहां सोमवार को छावा ने सिंगल डे में नेट 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया हैं।

छावा तोड़ सकती हैं पुष्पा 2 का रिकॉर्ड 

Chhaava Box Office Day 5: पुष्पा से भी तेज हुई छावा की रफ्तार, मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया जबरदस्त कलेक्शन

2024 के बॉक्स ऑफिस किंग भले ही अल्लू अर्जुन बने हों, लेकिन छावा ने जिस तरह सिनेमाघरों में दहाड़ते हुए एंट्री मारी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में यह पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन लगभग 841 करोड़ के आसपास है, और छावा जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही इस आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।

अगर छावा के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इसने महज पांच दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 165 करोड़ रुपये हो चुका हैं।

Leave a comment