Chhaava Worldwide Collection Day 8: 'छावा' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग, पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई

छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया, पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर लंबी छलांग लगाई। जानें अब तक का कलेक्शन, छावा ने सात दिनों के भीतर

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को अनुमानित ₹23 करोड़ की कमाई की। 

एंटरटेनमेंट: विक्की कौशल स्टारर छावा ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसकी वीरता और संघर्ष की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसका अंदाजा फिल्म की शानदार कमाई से लगाया जा सकता हैं।

Chhaava Worldwide Collection Day 8: 'छावा' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग, पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई

14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर निर्देशित छावा ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 225 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म को महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पांस मिला है, वहीं मध्य प्रदेश और गोवा जैसे राज्यों में इसे टैक्स-फ्री भी कर दिया गया हैं।

आठ दिन में छावा ने की इतनी कमाई 

Chhaava Worldwide Collection Day 8: 'छावा' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग, पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छावा ने सात दिनों के भीतर दुनियाभर में लगभग 310 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जबकि आठवें दिन इसका कलेक्शन करीब 40 करोड़ रुपये रहा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म ने आठ दिनों में कुल मिलाकर लगभग 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, ये केवल शुरुआती आंकड़े हैं, क्योंकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

Leave a comment