चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए यूनिक डिजिटल आईडी सिस्टम शुरू करने की तैयारी की है। इस सिस्टम के जरिए रोबोट्स की पहचान, सर्विस हिस्ट्री और परफॉर्मेंस डेटा ट्रैक किया जाएगा, जिससे सुरक्षा, मॉनिटरिंग और जवाबदेही को बेहतर बनाया जा सकेगा।
China: चीन अब ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए इंसानों की तरह यूनिक डिजिटल पहचान प्रणाली लागू करने जा रहा है। इस नए सिस्टम के तहत हर रोबोट को एक खास आईडी नंबर दिया जाएगा, जिसमें उसकी मैन्युफैक्चरिंग, हार्डवेयर, परफॉर्मेंस और सर्विस रिकॉर्ड जैसी जानकारी मौजूद रहेगी। सरकार का मानना है कि इससे तेजी से बढ़ते रोबोटिक्स सेक्टर में सुरक्षा और ट्रैकिंग को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
हर Humanoid Robot को मिलेगा यूनिक डिजिटल कोड
चीन के हुबेई प्रांत में ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए नई डिजिटल पहचान प्रणाली शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत हर रोबोट को 29 कैरेक्टर वाला यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जिसमें उसके ब्रांड, निर्माता कंपनी, मॉडल, हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन और इंटेलिजेंस लेवल जैसी जानकारियां दर्ज होंगी।
![]()
इस सिस्टम का मकसद रोबोट्स की पूरी लाइफसाइकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना है, ताकि किसी भी मशीन की हिस्ट्री और तकनीकी जानकारी आसानी से ट्रैक की जा सके।
सर्विस और खराबी का रिकॉर्ड भी रहेगा स्टोर
नई आईडी प्रणाली सिर्फ रजिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं होगी। इसके जरिए रोबोट्स की सर्विस हिस्ट्री, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और परफॉर्मेंस डेटा भी स्टोर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिस्टम में बैटरी स्टेटस, जॉइंट्स की स्थिति और मूवमेंट एक्युरेसी जैसी जानकारी रियल टाइम में अपडेट होती रहेगी।
अगर किसी रोबोट में तकनीकी खराबी आती है तो इंजीनियर्स उसके आईडी रिकॉर्ड के जरिए जल्दी पता लगा सकेंगे कि समस्या कहां हुई। इससे रिपेयरिंग प्रक्रिया तेज और ज्यादा सटीक हो सकती है।
तेजी से बढ़ रहा चीन का Robotics Market
इस प्रोजेक्ट को Wuhan स्थित Hubei Humanoid Robot Innovation Center संचालित कर रहा है। चीन में फैक्ट्रियों, बिजनेस सर्विसेज और ट्रेनिंग सेक्टर में ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में दुनियाभर में लगभग 17 हजार ह्यूमनॉइड रोबोट्स की शिपमेंट हुई, जिनमें सबसे बड़ा योगदान चीन का रहा। देश में 140 से ज्यादा कंपनियां इस सेक्टर में सक्रिय हैं और चीन वैश्विक उत्पादन का बड़ा हिस्सा संभाल रहा है।
सुरक्षा और जवाबदेही बढ़ाने की तैयारी
चीन सरकार का मानना है कि नई डिजिटल पहचान प्रणाली से रोबोटिक्स इंडस्ट्री में सुरक्षा और जवाबदेही मजबूत होगी। किसी तकनीकी गड़बड़ी, डेटा लीक या गलत इस्तेमाल की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना आसान हो सकेगा।
इसके अलावा सेकेंड हैंड रोबोट खरीदने वाले लोग भी आईडी रिकॉर्ड के जरिए मशीन की पुरानी परफॉर्मेंस और सर्विस हिस्ट्री देख सकेंगे, जिससे खरीद प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बन सकती है।










