China ने पेश किया इंसान द्वारा चलाया जाने वाला Mecha Robot, Avatar जैसी फिल्मों का सपना हुआ सच

China की Unitree Robotics ने GD01 Mecha Robot पेश किया है, जिसे इंसान अंदर बैठकर कंट्रोल कर सकता है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
China ने पेश किया इंसान द्वारा चलाया जाने वाला Mecha Robot, Avatar जैसी फिल्मों का सपना हुआ सच

चीन की Unitree Robotics ने GD01 Mecha Robot पेश किया है, जिसे इंसान अंदर बैठकर कंट्रोल कर सकता है। यह 2.7 मीटर ऊंचा रोबोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Tech:  China की Unitree Robotics ने ऐसा Mecha Robot पेश किया है, जिसने साइंस फिक्शन फिल्मों और रियल दुनिया के बीच की दूरी कम कर दी है। कंपनी ने GD01 नाम का इंसान द्वारा कंट्रोल किया जाने वाला रोबोट लॉन्च किया है। इस रोबोट को कंपनी के CEO वांग जिंगक्सिंग ने खुद अंदर बैठकर ऑपरेट किया। इसकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

Avatar और Pacific Rim जैसी फिल्मों का कॉन्सेप्ट हुआ रियल

साइंस फिक्शन फिल्मों में अक्सर इंसानों को विशाल रोबोट के अंदर बैठकर उसे कंट्रोल करते हुए दिखाया जाता है। अब चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree Robotics ने इसी कॉन्सेप्ट को वास्तविक दुनिया में उतारने का दावा किया है।

China ने पेश किया इंसान द्वारा चलाया जाने वाला Mecha Robot, Avatar जैसी फिल्मों का सपना हुआ सच

कंपनी ने GD01 नाम का एक बड़ा Mecha Robot पेश किया है, जिसे इंसान सीधे अंदर बैठकर कंट्रोल कर सकता है। इसे दुनिया का पहला प्रोडक्शन-रेडी पायलटेड मेका बताया जा रहा है।

CEO ने खुद बैठकर चलाया रोबोट

Unitree Robotics के CEO वांग जिंगक्सिंग ने खुद इस रोबोट को ऑपरेट करके दिखाया। वीडियो में वह रोबोट के अंदर बैठकर उसे आगे बढ़ाते और उसके मैकेनिकल हाथों से दीवार तोड़ते नजर आए।

करीब 2.7 मीटर ऊंचे इस रोबोट को इंसानी गतिविधियों के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यानी पायलट जैसे ही मूवमेंट करेगा, रोबोट भी उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देगा।

कार की तरह चल सकता है GD01

रिपोर्ट्स के अनुसार GD01 सिर्फ चलने वाला रोबोट ही नहीं बल्कि ट्रांसफॉर्म होने वाली मशीन भी है। कंपनी का दावा है कि यह एक सामान्य गाड़ी की तरह मूव कर सकता है।

रोबोट के अंदर एक व्यक्ति बैठने के बाद इसका कुल वजन लगभग 500 किलोग्राम हो जाता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3.9 मिलियन युआन यानी भारतीय मुद्रा में 6 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Mecha Robot

GD01 की लॉन्चिंग के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसकी तुलना Transformer और Gundam जैसे लोकप्रिय साइंस फिक्शन रोबोट्स से की।

एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे असली जिंदगी में Transformer आ गया हो। वहीं दूसरे यूजर ने इसे भविष्य की तकनीक का बड़ा उदाहरण बताया।

कीमत और प्रोडक्शन को लेकर उठे सवाल

हालांकि कुछ लोगों ने इसकी कीमत को लेकर सवाल भी उठाए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इतनी महंगी तकनीक आम लोगों की पहुंच से बाहर रहेगी।

कंपनी के मार्केटिंग विभाग के अनुसार मौजूदा कीमत शुरुआती अनुमान है और अंतिम प्रोडक्ट में बदलाव संभव हैं। कंपनी का कहना है कि बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू होने के बाद लागत कम की जा सकती है और इसकी तकनीक को और बेहतर बनाया जाएगा।

Leave a comment