चरित्र विवाद से भड़की हिंसा, गरियाबंद में अफवाहों के कारण महिला की बेरहमी से हत्या

गरियाबंद में अफवाहों के विवाद के चलते दो महिलाओं ने सुमित्रा नेताम की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।
चरित्र विवाद से भड़की हिंसा, गरियाबंद में अफवाहों के कारण महिला की बेरहमी से हत्या

गरियाबंद में अफवाहों के विवाद के चलते दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात 2 जनवरी को हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh: गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 2 जनवरी को सुमित्रा नेताम (37) नाम की महिला की उसके ही गांव की दो महिलाओं ने मिलकर हत्या कर दी। सुमित्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी। दो साल पहले पति के छोड़ देने के बाद वह गांव से बाहर एक झोपड़ी में रहकर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, गांव की ही रहने वाली सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजदूरी का काम करती थीं। तीनों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।

चरित्र को लेकर फैली अफवाहों से बढ़ा विवाद

आरोप है कि सुमित्रा गांव में सुगतिन और ईतवारिन के चरित्र को लेकर अपमानजनक बातें फैला रही थी। इससे दोनों महिलाएं नाराज थीं। 2 जनवरी की दोपहर सुगतिन और ईतवारिन सुमित्रा की झोपड़ी पर पहुंचीं। वहां तीनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

चरित्र विवाद से भड़की हिंसा, गरियाबंद में अफवाहों के कारण महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुमित्रा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ क्रूरता की। झोपड़ी गांव की आबादी से दूर थी, जिससे उसकी चीख-पुकार किसी ने नहीं सुनी।

फिर झोपड़ी में लगाई आग

विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने सुमित्रा को बेरहमी से पीटा। डंडों और लात-घूंसों से की गई मारपीट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से दोनों महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगा दी और वहां से फरार हो गईं।

शाम को कुछ ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन विरोध के बाद 3 जनवरी को पुलिस को सूचना दी गई।

पूछताछ में जुर्म कबूला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जांच हेतु पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने सुगतिन व ईतवारिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध कबूल किया।

थाना प्रभारी नकुल सिदार के अनुसार, दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल डंडों सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a comment