CSIR CDRI Recruitment 2025: सीडीआरआई में जूनियर स्टेनोग्राफर और JSA के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

CSIR CDRI में जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

CSIR-Central Drug Research Institute (CSIR-CDRI), लखनऊ ने जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (Gen./F&A/S&P) और जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार CSIR-CDRI की आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क: सीएसआईआर के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CDRI) में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और जूनियर स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता और पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से CDRI की आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

इसके अलावा, इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

एप्लीकेशन फीस और भर्ती की अन्य जानकारी 

CSIR CDRI Recruitment 2025: सीडीआरआई में जूनियर स्टेनोग्राफर और JSA के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में Junior Secretariat Assistant (JSA) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, Junior Stenographer (Hindi/English) पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है और स्टेनोग्राफी में दक्षता (Proficiency) होनी चाहिए। 

आवेदन करते समय 10 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 27 या 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच एवं महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

CSIR CDRI Recruitment 2025: सीडीआरआई में जूनियर स्टेनोग्राफर और JSA के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in पर विजिट करें।
* वेबसाइट के होम पेज पर जाकर "Vacancies" सेक्शन में जाएं।
* वहाँ "Access link to apply for Jr. Secretariat Assistant (Gen./F&A/S&P) and Jr. Stenographer" पर क्लिक करें।
* Step-1: REGISTRATION (ONLINE) पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
* Step-2: FEE PAYMENT (ONLINE) (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन पर शुल्क लागू है) पर क्लिक करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
* Step-3: APPLICATION FORM (ONLINE) पर क्लिक करके आवेदन पत्र को पूरा करें।
* आवेदन भरने के बाद, फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Leave a comment