सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने टेक्नीशियन ग्रेड-2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन CSIR CIMFR Official Website आवेदन कर सकते हैं। चयन ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
धनबाद: CSIR CIMFR Recruitment 2026 के तहत केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान ने टेक्नीशियन ग्रेड-2 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया है।
टेक्नीशियन ग्रेड-2 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-2 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
10वीं और ITI पास उम्मीदवारों को मौका
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी अनिवार्य रखा गया है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 19 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा से होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे, जिनमें पेपर-1 क्वालिफाइंग प्रकृति का रहेगा।
मेरिट लिस्ट पेपर-2 और पेपर-3 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन के दौरान जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।








