दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।











