राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RJD) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने हाल ही में अपने बेटे दीपक प्रकाश के काबीना मंत्री के रूप में शपथ लेने को लेकर उठ रहे विवाद और आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।
Deepak Prakash: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर हो रही आलोचनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान में उन्होंने इतिहास से सबक लेने का हवाला देते हुए अपने फैसले का बचाव किया। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि कल से वे देख रहे हैं कि पार्टी के निर्णय को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं—कुछ उत्साहवर्धक, कुछ आलोचनात्मक।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ आलोचनाओं का वे हृदय से सम्मान करते हैं क्योंकि ये हमें सिखाती हैं और संभालती हैं। वहीं, दूषित आलोचनाएं केवल आलोचकों की नियत का चित्रण करती हैं।
उपेंद्र कुशवाहा का बयान: आलोचनाओं पर सफाई
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “कल से मैं देख रहा हूं कि हमारे निर्णय पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं—कुछ उत्साहवर्धक, कुछ आलोचनात्मक। आलोचनाओं का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन कुछ आलोचनाएं पूर्वाग्रह से ग्रसित और दूषित भी हैं। स्वस्थ आलोचनाएं हमें सीखने और संभलने में मदद करती हैं, जबकि दूषित आलोचनाएं केवल आलोचक की नियत का प्रदर्शन करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ‘झोली खाली की खाली’ जैसी स्थिति से बचने के लिए यह कदम जरूरी था। उनका तर्क है कि पार्टी के विलय और पूर्व निर्णयों के कारण कभी-कभी “अलोकप्रिय और आत्मघाती” निर्णय लेने पड़ते हैं, जिससे पार्टी के अस्तित्व पर संकट आ सकता है। ऐसे समय में किसी भी विकल्प को नजरअंदाज करना उचित नहीं होता।
![]()
परिवारवाद के आरोपों पर जवाब
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, आज मेरे निर्णय पर परिवारवाद का आरोप लगाया जा रहा है। मैं इसे स्वीकार करता हूं कि यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था। इतिहास सिखाता है कि समुद्र मंथन से अमृत और जहर दोनों निकलते हैं। वर्तमान निर्णय के कारण मुझे जहर पीना पड़ा, लेकिन मैंने इसे लिया ताकि पार्टी को बनाए रखा जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का आशीर्वाद भविष्य में कितना मिलेगा, यह अनिश्चित है, लेकिन वर्तमान समय में सही विकल्प वही था जो उन्होंने अपनाया। कुशवाहा ने कहा, सवाल जहर का नहीं था, जहर तो मैं पी गया। तकलीफ लोगों को इस बात से है कि मैं फिर से जी गया।
दीपक प्रकाश की क्षमताओं पर जोर
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश के गुणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश किसी कक्षा में फेल छात्र नहीं हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और पूर्वजों से संस्कार भी प्राप्त किए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने जनता और आलोचकों से आग्रह किया कि दीपक को साबित करने का समय दिया जाए।
उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति की पात्रता का मूल्यांकन उसकी जाति या परिवार से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता और काबिलियत से होना चाहिए। दीपक प्रकाश निश्चित रूप से अपनी क्षमता के दम पर सबको प्रभावित करेंगे।











