दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके और हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आए आतंकी मॉड्यूल में संदिग्ध आरोपी डॉ. शाहीन का नाम उजागर होने के बाद उसके पूर्व पति डॉ. जफर हयात ने चुप्पी तोड़ी है।
नई दिल्ली: दिल्ली धमाके और हरियाणा के फरीदाबाद में आंतकी साजिश के मामले में डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद उनके पूर्व पति डॉ. जफर हयात ने चुप्पी तोड़ी है। डॉ. जफर इस समय कानपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि साल 2012 में ही उनका शाहीन से तलाक हो गया था।डॉ. जफर ने आगे बताया कि उनकी शादी साल 2006 में हुई थी, जो कि एक अरेंज मैरिज थी।
इस दौरान उनका शाहीन से दो बच्चे हुए, जो फिलहाल उनके साथ रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाक के बाद से उनका शाहीन से कोई संबंध नहीं है और इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है।
डॉ. शाहीन का विदेश जाने का इरादा
डॉ. जफर हयात ने बताया कि उनकी शादी डॉ. शाहीन से 2006 में अरेंज मैरिज के तहत हुई थी। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए, जो वर्तमान में उनके साथ ही रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि तलाक 2012 में हुआ और उसके बाद उनका शाहीन से कोई संपर्क नहीं रहा। डॉ. जफर ने कहा, शादी के छह साल बाद हम अलग हो गए। तलाक के बाद से मुझे शाहीन की लोकेशन या गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं है, और न ही मेरे बच्चों को कुछ पता है।"
पूर्व पति ने यह भी खुलासा किया कि डॉ. शाहीन शुरू से ही काफी लिबरल और धर्म के प्रति जागरूक थीं। उनका इरादा था कि वे ऑस्ट्रेलिया या यूरोप में बसें, लेकिन डॉ. जफर ने बाहर जाने से मना कर दिया था। जब हमारी शादी हुई थी, तब डॉ. परवेज एमबीबीएस कर रहा था और ज्यादा बात नहीं करता था। शाहीन ने हमेशा विदेश में रहने की इच्छा जताई, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। – डॉ. जफर हयात

डॉ. जफर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को शाहीन के बारे में वह सब कुछ नहीं बताया जो अब समाचारों में सामने आ रहा है। उनका मानना है कि इस मामले में सिर्फ डॉ. शाहीन ही सही कारण बता सकती हैं।
परिवार की प्रतिक्रिया
डॉ. शाहीन और उनके छोटे भाई डॉ. परवेज़ का नाम फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में सामने आने के बाद उनके बड़े भाई मोहम्मद शोएब ने भी प्रतिक्रिया दी। शोएब ने कहा, मुझे इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि दोनों ने ऐसा कुछ किया होगा। डॉ. शाहीन बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और उनका व्यवहार हमेशा शांतिपूर्ण रहा।
शोएब ने यह भी कहा कि परिवार को चार साल से डॉ. शाहीन से कोई संपर्क नहीं था और पारिवारिक विवाद की वजह से वह परिवार के पास नहीं आती थीं। उनका मानना है कि परिवार के नजरिए से यह नामांकन उनकी छवि से मेल नहीं खाता। दिल्ली धमाके और फरीदाबाद मॉड्यूल की जांच में डॉ. शाहीन का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की सिक्योरिटी और खुफिया जांच जारी है।










