Delhi CM Oath Ceremony: आज रेखा गुप्ता लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के साथ 6 केबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी। उनके साथ प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जानें पूरा अपडेट
Delhi CM Oath Ceremony: आज रेखा गुप्ता लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के साथ 6 केबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

दिल्ली में आज, 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगी। समारोह दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, रामलीला मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू होंगे। 

नई दिल्ली: दिल्ली की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा जैसे बड़े नेता मुख्यमंत्री पद से वंचित रह गए। इनकी जगह रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी गई हैं। 

चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर वर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई भी दे दी थी, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। इससे इनके नाम की चर्चा तेज हो गई हैं। 

Delhi CM Oath Ceremony: आज रेखा गुप्ता लेगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के साथ 6 केबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, जनकपुरी के विधायक आशीष सूद, राजौरी गार्डन के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, बवाना के विधायक रविंद्र इंद्राज, करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा और विकासपुरी के विधायक डॉ. पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

1. प्रवेश वर्मा
2. आशीष सूद
3. मनजिंदर सिंह सिरसा
4. रविंद्र इंद्राज सिंह
5. कपिल मिश्रा
6. पंकज कुमार सिंह

Leave a comment