Delhi Election 2025: AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर की बड़ी टिप्पणी

AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं की शुरुआत की जानकारी दी।

AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनका दिमाग काम करना बंद हो गया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और महिला सम्मान योजना व संजीवनी योजना की शुरुआत पर चर्चा की।

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही सियासी घमासान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का दिमाग काम करना बंद हो गया है।

Delhi Election 2025: AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर की बड़ी टिप्पणी

उनका आरोप है कि बीजेपी दिल्ली सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए झूठ बोल रही है। संजय सिंह ने बीजेपी पर यह आरोप भी लगाया कि उसने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेताओं पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों से दबाव डाला है। उन्होंने सवाल उठाया, "अरविंद केजरीवाल से इतना नफरत क्यों है? केजरीवाल जो कहते हैं, वह करते हैं। बीजेपी पागल हो गई है।"

संजय सिंह का बीजेपी पर हमला: 'बीजेपी झूठ फैलाती है'

संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ फैलाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी योजनाओं को लागू करेगी और किसी भी तरह के दबाव से नहीं डरेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को लेकर बीजेपी की नफरत का कारण समझ से बाहर है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का बयान

Delhi Election 2025: AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर की बड़ी टिप्पणी

संजय सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को कानून की प्रक्रियाओं पर विश्वास नहीं है। साथ ही, संजय सिंह ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल को एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 6 महीने तक अवैध रूप से जेल में रखा गया था। उन्होंने सवाल किया, "उनके 6 महीने कौन वापस करेगा?"

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की शुरुआत

संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने 23 दिसंबर को 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' की शुरुआत की थी। महिला सम्मान योजना के तहत, दिल्ली सरकार 18 साल और उससे ऊपर की हर महिला को 2100 रुपये देने का वादा करती है। वहीं, संजीवनी योजना के तहत, 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इन योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन फॉर्म बांटने का काम पहले ही शुरू कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय से अनुमति की मांग

संजय सिंह ने यह भी कहा कि अब अफसरों ने गृह मंत्रालय से आगे की कार्रवाई के लिए इजाजत मांगी है। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा अपनी गारंटियां पूरी की हैं, और इस बार भी वह दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए नई योजनाओं के तहत मदद पहुंचाएंगे।

Leave a comment