Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले नेताओं में मची खलबली, AAP के 16 विधायक टिकट की रेस से बाहर, किसका होगा अगला नंबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी में टिकट के लिए सख्त प्रतिस्पर्धा जारी है। पार्टी ने अब तक 16 मौजूदा विधायकों के नाम काट दिए, और जल्द ही नई लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर AAP प्रत्याशियों के चयन में तेजी ला रही है। अब तक पार्टी ने दो लिस्ट में 31 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें 16 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। टिकट को लेकर बने सस्पेंस से आप विधायकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) में टिकट को लेकर पहली बार इतनी सख्त प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता देखी जा रही है। पार्टी के भीतर कई ऐसे नेता भी हैं जो लंबे समय से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है। AAP का कहना है कि असली निर्णय जनता की राय पर आधारित होगा, और किसी के व्यक्तिगत दावे या इच्छाओं को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

टिकट की घोषणा से पहले विधायकों में हलचल 

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले नेताओं में मची खलबली, AAP के 16 विधायक टिकट की रेस से बाहर, किसका होगा अगला नंबर?

पार्टी में सीटों पर अभी भी निर्णय नहीं हो सका है, और अब अधिकांश सीटों पर दो-दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं। इस स्थिति ने विधायकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। अंतिम निर्णय लेने से पहले अब और भी चर्चा चल रही है।

 किन आधारों पर कट रहा है विधायकों का टिकट?

सूत्रों के अनुसार, अब एक ही झटके में AAP की अगली लिस्ट जारी होगी, जिसमें पूरा मंत्रिमंडल भी शामिल होगा। 16 विधायकों के टिकट कटने के बाद बाकी के विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है।

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले नेताओं में मची खलबली, AAP के 16 विधायक टिकट की रेस से बाहर, किसका होगा अगला नंबर?

पार्टी के अंदर किस तरह का सर्वे हो रहा है और कब तक सर्वे टीम सदस्य विधायकों से मिलेंगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से अभी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, फरवरी 2025 में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अब तक दो लिस्ट में 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Leave a comment