Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

Delhi Election 2025: भाजपा, कांग्रेस और BSP को तगड़ा झटका, कई प्रमुख नेता AAP में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव,आम आदमी पार्टी
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

आप नेत्री संजय सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में विकासपुरी, करावल नगर, और कोंडली विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस और बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि यह बदलाव इन क्षेत्रों में पार्टी की लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इन पार्टियों के कई प्रमुख नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरीक गिल, नई दिल्ली कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह, और अमन गिल को पटका और आप की टोपी पहनाकर शामिल किया। इन नेताओं ने 'आप' की नीतियों और दिल्ली में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

केजरीवाल और सीएम आतिशी ने किया स्वागत 

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी को बड़ा झटका दिया है। वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इन तीनों पार्टियों से आए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटका और टोपी पहनाकर 'आप' में शामिल कराया।

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विकासपुरी के तीन बार विधायक रहे महेंद्र यादव समेत कांग्रेस, बीजेपी, और बीएसपी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि यह 'आप' की नीतियों और दिल्ली में हुए विकास कार्यों का असर है कि दूसरे दलों के नेता अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

संजय सिंह ने बताया कि विकासपुरी से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गांधी, करावल नगर से बीजेपी के मंडल मंत्री नवीन कुमार, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, तरुण गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष दीपक भगत और राजा राठौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने 'आप' में शामिल होने का ऐलान किया है। इसके अलावा, कोंडली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बीएसपी से जुड़े कई कार्यकर्ता 'आप' में आए हैं। 

ये नेता भी होंगे आप में शामिल 

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP, कांग्रेस और BSP को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा AAP का दामन

आम आदमी पार्टी (आप) में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विकासपुरी से वार्ड नंबर 111 के निर्दलीय निगम पार्षद चुनाव में 12,172 वोट पाने वाले सतपाल सोलंकी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कोंडली विधानसभा से पूर्व निगम पार्षद पद की प्रत्याशी शकुंतला सिंह गौतम ने भी 'आप' में शामिल होने का ऐलान किया। इसके अलावा, कोंडली से भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रईसुद्दीन समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Leave a comment