Delhi New CM Oath: जानें कब होगा आतिशी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह? अरविंद केजरीवाल की जगह संभालेंगी सीएम पद की जिम्मेदारी

Delhi New CM Oath: जानें कब होगा आतिशी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह? अरविंद केजरीवाल की जगह संभालेंगी सीएम पद की जिम्मेदारी, जानें कब होगा आतिशी सरकार का शपथ ग्रह

दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर, कैबिनेट के नए और पुराने सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केवल सीमित अतिथियों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

Delhi CM Oath Ceremony: राजधानी दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने 13 सितंबर को जेल से बाहर आने के बाद 15 सितंबर को इस्तीफे की घोषणा की थी, और 17 सितंबर को औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद, आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस दिन, कैबिनेट के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे।

Delhi New CM Oath: जानें कब होगा आतिशी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह? अरविंद केजरीवाल की जगह संभालेंगी सीएम पद की जिम्मेदारी

AAP के सभी मंत्री भी करेंगे शपथ ग्रहण

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ कैबिनेट के सभी नए और पुराने मंत्री भी शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में सीमित अतिथियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। मंत्रियों के विभागों और उनके नामों को तय करने का अधिकार भी नई मुख्यमंत्री आतिशी के पास होगा।

जल्द होगा विधानसभा सत्र

मिले सूत्रों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया जा सकता है। इस सत्र के दौरान नई मुख्यमंत्री आतिशी विश्वास मत पेश करेंगी। इसके साथ ही सत्र में विधायी प्रक्रिया पूरी करने और दिल्ली से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।

Delhi New CM Oath: जानें कब होगा आतिशी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह? अरविंद केजरीवाल की जगह संभालेंगी सीएम पद की जिम्मेदारी

सबसे कम उम्र की दिल्ली की सीएम होंगी आतिशी

दिल्ली को शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद अब आम आदमी पार्टी की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। शीला दीक्षित ने 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल था। वहीं, सुषमा स्वराज ने 1998 में 52 दिनों के लिए मुख्यमंत्री पद संभाला था।

आतिशी (43) अब इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उनके मुकाबले, शीला दीक्षित 60 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि सुषमा स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाली थी।

 

 

 

 

 

Leave a comment