मौसम विभाग (IMD) ने 22 से 24 फरवरी तक देश के 10 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके चलते उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है और पहाड़ी इलाकों में भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Weather Update: देश में फरवरी के महीने में जहां ठंड अंतिम दौर में है, वहीं India Meteorological Department ने एक बार फिर 10 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बार बारिश के साथ तूफान आने की भी संभावना है, जिसकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।तेज हवा के झोंके से तापमान में गिरावट की संभावना है, साथ ही आकाशीय बिजली और बादल गरजने की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है:
- जम्मू-कश्मीर
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
- केरल
- कर्नाटक
- तेलंगाना
22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी। उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40-55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।
पूर्वी और दक्षिणी भारत के लिए चेतावनी

पूर्वी भारत में छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। मछुआरों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट है। प्रभावित जिलों में कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी शामिल हैं।
उत्तर भारत का मौसम
- दिल्ली: 22 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 14°C रहेगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी।
- उत्तर प्रदेश: मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। कानपुर और लखनऊ में अधिकतम 29°C, न्यूनतम 15°C तापमान रहेगा।
- बिहार: अधिकांश जिलों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी। पटना में अधिकतम 29°C और न्यूनतम 16°C तापमान होगा।
- उत्तराखंड: 22-24 फरवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। प्रभावित जिलों में उत्तर काशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल शामिल हैं। देहरादून में अधिकतम 21°C और न्यूनतम 11°C तापमान रहेगा।
- हिमाचल प्रदेश: शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में बारिश का अलर्ट। मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर और मध्य भारत
- जम्मू-कश्मीर: 22-23 फरवरी को श्रीनगर, जम्मू, बनिहाल, डोडा, रामबन, कुपवाड़ा, कुलगाम, पहलगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में बारिश होगी।
- मध्य प्रदेश: भोपाल, रतलाम, उज्जैन, जबलपुर, कटनी, नीमच, खंडवा, खरगोन और सिवनी में अगले 3 दिनों तक बारिश का अनुमान है। भोपाल में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 17°C तापमान रहेगा।
- राजस्थान: जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, बाड़मेर, अलवर, जैसलमेर और उदयपुर में तापमान बढ़ेगा। जयपुर में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 16°C तापमान रहेगा।
तमिलनाडु और केरल में 22 फरवरी से गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। संवेदनशील और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है।









