Delhi, Rajasthan, Uttar Pradesh, Bihar और Madhya Pradesh सहित उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
Weather Update: भारत में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि मानसून 2026 जल्द ही देश के बड़े हिस्से में दस्तक देने वाला है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों के लिए अगले 22 घंटों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
मौसम का बड़ा बदलाव: गर्मी से बारिश की ओर
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम का पैटर्न तेजी से बदल सकता है। जून की शुरुआत से मानसून पूर्व गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में फिलहाल तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में आंधी और बूंदाबांदी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 24 से 28 मई के बीच मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवाओं के साथ आंधी जैसी स्थिति बन सकती है. हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. तापमान 45°C तक पहुंच सकता है. हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है उत्तर प्रदेश में 24 मई को पूर्वी हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।
वहीं बिहार में 25 मई को कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी 24 से 27 मई के बीच लू और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा।

राजस्थान और मध्य भारत: धूल भरी हवाओं का असर
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 24 मई से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है:
हिमाचल के कुल्लू और रोहतांग क्षेत्र में बर्फबारी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, 40-50 kmph तक तेज हवाएं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों में सलेम, वेल्लोर, धर्मपुरी जैसे जिलों में भारी बारिश, कई इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक. केरल में भी ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ओडिशा में कई जिलों में लू के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति 40–50 kmph तक पहुंच सकती है। झारखंड में 24 से 28 मई के बीच लगातार आंधी-बारिश का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 2026 अपने निर्धारित समय के आसपास भारत में प्रवेश कर सकता है। जून की शुरुआत में इसके दक्षिण भारत से आगे बढ़ने और धीरे-धीरे पूरे देश को कवर करने की संभावना है।












