Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने किया बड़ा खुलासा, बताया मंच पर क्यों लेते हैं 'पंजाबी आ गए' का नाम

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़ 17 जून हिंदी न्यूज़, पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने किया बड़ा खुलासा, दिलजीत दोसांझ न्यूज़

पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने एक पॉडकास्ट में अपने सिग्नेचर डायलॉग का खुलासा किया है। हल ही में उनकी नई मूवी जट्ट एंड जूलियट 3 (Jatt and Juliet 3) आने वाली है। जिसमें दिलजी‍त के नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और जैसमीन बाजवा (Jasmin Bajwa) भी नजर आने वाली हैं।

Punjab: पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने करियर की बुलंदियों पर छा रहें हैं। उनका नाम देश के बड़े गिने-चुने सितारों में गिना जाने लगा है। बताया जा रहा है  कि पंजाबी सिंगर ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व स्तर पर अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में एक्टर दिलजीत ने घोषणा की कि वे जिमी फॉलन अभिनीत ‘द टुनाइट शो’ में भी नजर आएंगे। बता दें कि इन दिनों एक्टर अपनी Upcoming पंजाबी फिल्‍म 'जट्ट एंड जूलियट 3' (Jatt and Juliet 3) के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

दिलजीत की 'जट्ट एंड जूलियट 3' फिल्म

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने किया बड़ा खुलासा, बताया मंच पर क्यों लेते हैं 'पंजाबी आ गए' का नाम

बताया जा रहा है कि हाल ही में दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्‍म 'जट्ट एंड जूलियट 3' को लेकर प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में दिलजीत के साथ-साथ पंजाब की सुपरस्‍टार एक्टर्स नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और जैसमीन बाजवा (Jasmin Bajwa) भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि जगदीप सिद्धू (Jagdeep Sidhu) की 'जट्ट एंड जूलियट' का पहला पार्ट लोगों ने काफी पसंद किया था, उसके बाद इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट भी रिलीज किया गया।

मंच पर पंजाब का नाम लेने की बताई वजह

दरअसल, राज शमानी के एक पॉडकास्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ से इंटरव्यू में पूछा गया कि वह मंचों पर अपने सिग्नेचर डायलॉग में भारत के बजाय पंजाब का नाम इतने गर्व से क्यों लेते हैं? इसके सतह ही पूछा कि विदेश में जाकर अपने आप को पंजाबी के रूप के रूप में ही क्यों दिखते हैं? इस सवाल पर दिलजीत ने जवाब दिया कि 'पंजाब भी इंडिया का एक छोटा सा हिस्सा है, तो जब मैं पंजाब की बात करता हूं तो वह इंडिया के बारे में ही होती है। साथ ही उन्‍होंने आगे कहा कि जब आप एक छोटे शहर से आते हैं तो उसका अहसास ही अलग होता है। भारतीय स्तर पर, बहुत बड़े -बड़े सिंगर हैं। जिनसे मैं अपनी तुलना ही नहीं कर सकता।

Diljit Dosanjh: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने किया बड़ा खुलासा, बताया मंच पर क्यों लेते हैं 'पंजाबी आ गए' का नाम

28 जून को होगी रिलीज

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’में देखे गए थे। उनकी अगली फिल्म की बात करें तो वह पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ नीरू बाजवा और जैसमिन बाजवा भी नजर आएंगी। जो कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 जून को रिलीज होगी।

Leave a comment