दिल्ली DJB की घोषणा: मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में 18 घंटे तक रहेगी पानी की रुकावट

राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति लगभग 18 घंटे तक बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। साथ

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई 18 घंटे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड ने दी है। प्रभावित क्षेत्रों में बवाना गांव तथा उसके निकटवर्ती कॉलोनियां जैसे सुल्तानपुर डबास गांव, पूठ खुर्द गांव, बरवाला गांव, माजरा डबास गांव, चांदपुर गांव के साथ-साथ वार्ड 35 (कंझावला) और वार्ड 36 (रानी खेड़ा) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तथा उनके आस-पास के इलाके शामिल हैं।

New Delhi: राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति लगभग 18 घंटे तक बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। साथ ही, नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे परेशानी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण करें।

जानकारी के अनुसार, बवाना जल शोधन संयंत्र से निकलने वाली 1000 मिमी व्यास वाली बवाना जल मुख्य लाइन में इंटरकनेक्शन कार्य के कारण बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर अगले दिन (17 अक्टूबर) सुबह चार बजे तक जलापूर्ति प्रभावित होगी। बवाना और इसके आसपास के बड़े क्षेत्र में लगभग 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी

दिल्ली DJB की घोषणा: मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में 18 घंटे तक रहेगी पानी की रुकावट

पानी की आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए होलंबी कलां के निवासी 011-27700231 और 011-27700789 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, पश्चिम विहार के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-25281197 और 011-28542057 उपलब्ध हैं।

यहाँ हैं प्रभावित क्षेत्र: -

बवाना और इसके आसपास की कॉलोनियाँ 

सुल्तानपुर डबास

पूंठ खुर्द

बरवाला 

माजरा डबास

चांदपुर 

वार्ड-35 के अंतर्गत कंझावला

वार्ड-36 रानीखेड़ा और इसके साथ लगे क्षेत्र।

दिल्ली जल बोर्ड की अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से निवेदन किया है कि वे पानी की सप्लाई में बाधा आने के दौरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी इकट्ठा कर लें। इस समय दौरान पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करना भी जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर, निवासियों को सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। निवासियों के अनुरोध पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध किए जाएंगे।

किन क्षेत्रों में प्रभावित हो रही है जल आपूर्ति

दिल्ली DJB की घोषणा: मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में 18 घंटे तक रहेगी पानी की रुकावट

सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के कई क्षेत्रों में 13 से 17 अक्टूबर तक जल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड ने इसके पीछे के कारण के रूप में पाइपलाइन और अन्य उपकरणों की मरम्मत का उल्लेख किया है। इस मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली के वरुण निकेतन, राजा गार्डन, रानी बाग, मोती नगर, शांति पुरी, रमेश नगर, ख्याला, टैगोर गार्डन, राजौरी गार्डन, तिलक नगर और हरी नगर में पानी की आपूर्ति में बाधा आएगी।

Leave a comment