दिल्ली में AC ब्लास्ट से 9 की मौत, जानें किन वजहों से लगती है आग

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से 9 की मौत। ओवरहीटिंग, गैस लीक और वोल्टेज फ्लक्चुएशन वजह; सही रखरखाव से हादसे टालें।
दिल्ली में AC ब्लास्ट से 9 की मौत, जानें किन वजहों से लगती है आग

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत के बाद एसी सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। ओवरयूज, गैस लीक और वोल्टेज फ्लक्चुएशन को ऐसे हादसों की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

AC Blast: दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से लगी आग में 9 लोगों की मौत और कई के झुलसने की घटना ने गर्मियों में एसी इस्तेमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओवरहीटिंग, गैस लीक और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव जैसी वजहें ऐसे हादसों के पीछे होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सही रखरखाव और सावधानी बरतकर इस तरह की घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

विवेक विहार हादसे ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट के कारण हुआ।

गर्मी बढ़ने के साथ AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता है और हर साल ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि AC में आग या ब्लास्ट किन कारणों से हो सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

AC ब्लास्ट के प्रमुख कारण

AC का लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल इसके कंप्रेशर पर दबाव डालता है। जब मशीन बिना रुके घंटों चलती है, तो ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आग लग सकती है। खासतौर पर भीषण गर्मी में यह जोखिम और बढ़ जाता है।

इसके अलावा, रेफ्रिजरेंट गैस का लीकेज भी बड़ा कारण है। गैस लीक होने से कूलिंग प्रभावित होती है और सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ता है। यदि यह गैस किसी स्पार्क या चिंगारी के संपर्क में आ जाए, तो ब्लास्ट की स्थिति बन सकती है।

वोल्टेज फ्लकचुएशन भी बनता है खतरा

जिन क्षेत्रों में बिजली का वोल्टेज बार-बार ऊपर-नीचे होता है, वहां AC के पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे कंप्रेशर या अन्य हिस्से खराब हो सकते हैं और ओवरलोड की स्थिति में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बिना स्टेबलाइजर के AC चलाना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली की सप्लाई स्थिर नहीं रहती।

इन उपायों से कम किया जा सकता है जोखिम

AC को लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक के चलाने से बचना चाहिए, ताकि मशीन को ठंडा होने का समय मिल सके। नियमित सर्विसिंग कराना भी जरूरी है, जिससे गैस लीकेज या खराब पार्ट्स की समय रहते पहचान हो सके।

यदि आपके इलाके में वोल्टेज की समस्या है, तो स्टेबलाइजर का उपयोग करना चाहिए। साथ ही, AC की इंस्टॉलेशन और मरम्मत हमेशा प्रशिक्षित तकनीशियन से ही करानी चाहिए। किसी भी तरह की गड़बड़ी महसूस होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर जांच करवाना ही सुरक्षित विकल्प है।

Leave a comment