दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली: AQI कई इलाकों में 500 के पार, राजधानी में गंभीर प्रदूषण का अलर्ट

दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली, AQI कई इलाकों में 500 के पार। राजधानी में गंभीर प्रदूषण का अलर्ट जारी, जानें स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय और प्रभावित क्षेत्र

दिल्ली में खराब मौसम और हवा की धीमी गति ने राजधानी की हवा को गैस चैंबर जैसा बना दिया है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

Delhi AQI: दिल्ली-NCR क्षेत्र लगातार गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन राजधानी की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे शहर के अधिकांश हिस्सों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। राजधानी दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 456 तक पहुंच गया, जबकि कई इलाकों में यह 480 से 500 के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा है।

दिल्ली में सबसे खराब हालात

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह सात बजे राजधानी में अलग-अलग इलाकों का AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • अलीपुर: 449
  • आनंद विहार: 493
  • अशोक विहार: 500
  • आया नगर: 413
  • बवाना: 472
  • बुराड़ी: 454
  • चांदनी चौक: 438
  • द्वारका सेक्टर 8: 464
  • आईजीआई एयरपोर्ट T3: 384
  • आईटीओ: 469
  • जहांगीरपुरी: 500
  • लोधी रोड: 417
  • मुंडका: 450
  • नजफगढ़: 410
  • पंजाबी बाग: 480
  • रोहिणी: 500
  • विवेक विहार: 493
  • सोनिया विहार: 462
  • आरकेपुरम: 482
  • वजीरपुर: 500

शहर में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही। सुबह-सुबह स्मॉग की मोटी चादर ने राजधानी को गैस चेंबर जैसा बना दिया।

दिल्ली-NCR में हवा हुई जहरीली: AQI कई इलाकों में 500 के पार, राजधानी में गंभीर प्रदूषण का अलर्ट

NCR के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का खतरा

  • गाजियाबाद में वसुंधरा का AQI 490, संजय नगर 424 और इंदिरापुरम 477 दर्ज किया गया।
  • नोएडा में सेक्टर 125 का AQI 461, सेक्टर 62 में 420 और सेक्टर 116 में 486 रिकॉर्ड किया गया।
  • गुरुग्राम में एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी 462, सेक्टर 51 में 324, टेरी ग्राम 315 और विकास सदन 310 AQI दर्ज किया गया।
  • फरीदाबाद में सेक्टर 30 में 111, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 184 और सेक्टर 11 में 342 AQI रिकॉर्ड किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली की हवा की गति सामान्यतः 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है। ठंड बढ़ने से प्रदूषण के कण लंबे समय तक वायुमंडल में बने रहते हैं। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। गाड़ियों का धुआं, निर्माण धूल और अन्य प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पाते, जिससे ये जमीन के पास फंसे रहते हैं और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन जाते हैं।

Leave a comment