दिल्ली, यूपी समेत 21 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी हवा

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 21 राज्यों में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी। मौसम विभाग के अनुसार हवा 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। जानें प्रभावित राज्य
दिल्ली, यूपी समेत 21 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी हवा

देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल 21 राज्यों में 19 से 22 मार्च तक भारी बारिश और तूफान की संभावना है। 

Weather Update: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी की है। India Meteorological Department (IMD) ने 19 मार्च से 22 मार्च तक के लिए 21 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में आकाशीय बिजली गिरने के साथ 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। बड़े पैमाने पर तूफान के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी इसी प्रकार की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके चलते 6 राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम

दिल्ली

आईएमडी ने 19 और 20 मार्च को दिल्ली में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। इस दौरान जलजमाव की समस्या हो सकती है। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 मार्च को गरज-चमक के साथ आंधी (50-75 किमी/घंटा) और तेज बारिश की संभावना है। प्रभावित जिलों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बदायूं, एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, बरेली, संभल और ज्योतिबा फुले नगर शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 19°C रह सकता है।

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर

19 मार्च को इन क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और सोलन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है। मनाली में अधिकतम तापमान -1°C और न्यूनतम -4°C रहने की उम्मीद है।

राजस्थान और पंजाब-हरियाणा

राजस्थान के जयपुर, श्रीगंगानगर, बिकानेर, बूंदी, भीलवाड़ा, जैसलमेर, पाली, नागर और बारमेर जिलों में 19 मार्च को तेज बारिश और तूफान की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी 19-20 मार्च के दौरान मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, यूपी समेत 21 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी हवा

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम

बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश: 20 और 21 मार्च को इन राज्यों में कई स्थानों पर भारी बारिश और 70 किमी/घंटा तक तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में 21 मार्च को गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी भारत और महाराष्ट्र

गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र: कोंकण, गोवा और गुजरात में 19 मार्च को छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 मार्च को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं और 70 किमी/घंटा तक के झोंके आने की संभावना है।

दक्षिण भारत में मौसम

केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु: 18 और 19 मार्च को केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18-22 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a comment