'डॉन 3' में कियारा अडवाणी की जगह शरवरी वाघ की एंट्री, रणवीर सिंह के साथ बनेगी नई जोड़ी

कियारा अडवाणी की प्रेग्नेंसी के चलते 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद, शरवरी वाघ को रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में कास्ट किया गया है। फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फरहान अख्तर की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में घोषित किया जा चुका है।

Don 3 Starcast: फरहान अख्तर की मशहूर 'डॉन' फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी, 'डॉन 3', पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कास्ट में एक अहम बदलाव किया गया है। पहले जहां कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म से जोड़ा गया था, अब खबर है कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिसका नाम जल्द ही ऑफिशियली अनाउंस किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस नए चेहरे के जरिए फिल्म में ताजगी और नई ऊर्जा लाना चाहते हैं।

शरवरी वाघ बनेंगी 'डॉन 3' की नई हीरोइन

'डॉन 3' में कियारा अडवाणी की जगह शरवरी वाघ की एंट्री, रणवीर सिंह के साथ बनेगी नई जोड़ी

बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी की जगह अब शरवरी वाघ रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शरवरी को फिल्म में साइन कर लिया गया है और प्री-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

कियारा ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'?

फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बदलाव की वजह भी अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। फरवरी 2025 में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक होने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि वे शायद फिल्म का हिस्सा न बनें। अब, शरवरी के नाम की पुष्टि होते ही यह बदलाव लगभग तय माना जा रहा है।

रणवीर सिंह की 'डॉन' के रूप में नई पारी

'डॉन 3' में कियारा अडवाणी की जगह शरवरी वाघ की एंट्री, रणवीर सिंह के साथ बनेगी नई जोड़ी

इस फ्रेंचाइज़ी की पिछली दो फिल्मों में शाहरुख खान ने 'डॉन' की भूमिका निभाई थी, जो अब रणवीर सिंह को सौंप दी गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर किस तरह इस आइकॉनिक किरदार में जान फूंकते हैं और अपने स्टाइल में ‘डॉन’ को दोबारा परिभाषित करते हैं। शरवरी वाघ, जो अब तक ‘बंटी और बबली 2’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ में नजर आ चुकी हैं, के लिए यह रोल करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है। 

रणवीर सिंह जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना और फरहान अख्तर जैसे डायरेक्टर की फिल्म में लीड करना, यकीनन शरवरी को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिला सकता है।

Leave a comment