Columbus

डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल दौरा! नेसेट संसद में दिया ऐतिहासिक संबोधन, बोले- 'यह शांति की शुरुआत है'

डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल दौरा! नेसेट संसद में दिया ऐतिहासिक संबोधन, बोले- 'यह शांति की शुरुआत है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की संसद नेसेट में ऐतिहासिक संबोधन दिया। गाजा पीस प्लान के दौरान उन्होंने शांति की शुरुआत की घोषणा की और क्षेत्रीय समृद्धि और आतंक समाप्ति का संदेश साझा किया।

Israeli Parliament: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व में शांति की दिशा में एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है और यह एक सुखद अवसर है। ट्रंप ने अपने संबोधन में अपार आनंद और आशा व्यक्त की और सर्वशक्तिमान ईश्वर को धन्यवाद दिया। इस दौरान इजरायली सांसदों ने खड़े होकर ट्रंप का सम्मान किया और ‘दुनिया को और ट्रंप की जरूरत है’ जैसे नारे लगाकर उनकी तारीफ की।

गाजा पीस प्लान के बीच ट्रंप का संबोधन

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह संबोधन ऐसे समय में हुआ जब हमास ने गाजा पीस प्लान के पहले चरण में 20 बंधकों को रिहा किया था। ट्रंप ने शांति प्रक्रिया की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल युद्ध का अंत नहीं है, बल्कि आतंक और मौत का भी अंत है। उन्होंने आशा जताई कि यह क्षेत्र जल्द ही एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र बनेगा।

'यह शांति की शुरुआत है'

ट्रंप ने कहा, "आज कई वर्षों के बाद इस पवित्र भूमि पर सूर्य उदय हो रहा है। शांति स्थापित है, बंदूकें शांत हैं और सायरन की आवाजें धीमी हैं। यह केवल युद्ध का ही अंत नहीं है, बल्कि आतंक और मृत्यु का भी अंत है और शांति की शुरुआत है।" उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सराहना करते हुए कहा कि उनकी साहस और प्रयास से यह शांति संभव हुई। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू से निपटना आसान नहीं है, लेकिन यही उन्हें महान बनाता है।

नेतन्याहू ने ट्रंप को दिया धन्यवाद 

ट्रंप के संबोधन से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद में कहा कि दुनिया को ट्रंप जैसी नेतृत्व क्षमता की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ट्रंप इस शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेतन्याहू ने कहा कि यहूदी कैलेंडर के अनुसार, दो वर्षों से चल रहे युद्ध का अंत हो रहा है और यह समय एक नए सवेरा की ओर संकेत करता है।

Leave a comment