Donald Trump का बड़ा बयान, ईरान में अमेरिकी हमले, कई ठिकाने तबाह करने का दावा

Donald Trump ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकाने नष्ट किए। ईरान ने पलटवार में अमेरिका पर जमीनी हमले की तैयारी का आरोप लगाया।
Donald Trump का बड़ा बयान, ईरान में अमेरिकी हमले, कई ठिकाने तबाह करने का दावा

Donald Trump ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकाने तबाह किए। वहीं Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका पर जमीनी हमले की तैयारी का आरोप लगाकर तनाव और बढ़ा दिया है।

Iran-US War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से खोजे जा रहे ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। 

ट्रंप ने इस कार्रवाई को ईरान के लिए “बहुत बड़ा दिन” बताया और अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे बेहतरीन और सबसे खतरनाक सेना है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमारी सेना ने ऐसे टार्गेट्स को खत्म किया है जिनकी लंबे समय से तलाश थी।

ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप का बयान

Donald Trump का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उन्होंने ईरान में “सत्ता परिवर्तन” (regime change) होने की बात कही है। एयर फोर्स वन (Air Force One) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान में स्थिति बदल चुकी है और अब वहां एक तरह का सत्ता परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों से निपट रहे हैं जिनसे पहले कभी कोई नहीं निपटा और यह पूरी तरह अलग तरह की स्थिति है, इसलिए वह इसे सत्ता परिवर्तन मानते हैं।

Donald Trump का बड़ा बयान, ईरान में अमेरिकी हमले, कई ठिकाने तबाह करने का दावा

समझौते की उम्मीद भी जताई

पत्रकारों से बातचीत के दौरान Donald Trump ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ एक समझौता (agreement) हो सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता जल्द ही संभव है, हालांकि इस पर कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं बताई गई।

ईरान का आरोप

ट्रंप के बयान के कुछ समय बाद ईरान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह एक तरफ बातचीत की बात करता है, जबकि दूसरी ओर जमीनी हमला (ground operation) करने की योजना बना रहा है।

न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार गालिबफ ने कहा कि दुश्मन खुलकर संवाद और बातचीत के संदेश देता है, लेकिन गुपचुप तरीके से जमीनी हमले की तैयारी करता रहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लोग जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Leave a comment