EDCIL Recruitment 2026: एडसिल में 879 पदों पर भर्ती शुरू, 4 जून तक करें फ्री आवेदन

EDCIL Recruitment 2026 के तहत 879 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 4 जून 2026 तक बिना फीस ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

EDCIL India Limited ने 879 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 4 जून 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन EDCIL Official Website कर सकते हैं। चयन इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा।

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए EDCIL India Limited ने मल्टी डिसिप्लिनरी स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

879 पदों पर होगी भर्ती

EDCIL Recruitment 2026 के तहत कुल 879 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती अभियान में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, फिजियोथरेपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और स्पेशल एजुकेटर जैसे पद शामिल हैं।

EDCIL Recruitment 2026: एडसिल में 879 पदों पर भर्ती शुरू, 4 जून तक करें फ्री आवेदन

इसके अलावा PMU कंसल्टेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अधिकांश पदों के लिए 125-125 सीटें निर्धारित की गई हैं।

क्या है योग्यता और आयु सीमा

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा, M.Phil या PhD जैसी योग्यताएं होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो 30 अप्रैल 2026 के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।

बिना फीस ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार EDCIL की आधिकारिक वेबसाइट EDCIL India Limited पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भर्ती में किसी भी वर्ग से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए केवल चयनित उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 25 हजार रुपये से लेकर 55 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

Leave a comment