अमेरिका और इजरायल ने ईरान के अराघची और ग़ालिबाफ़ को अस्थायी रूप से हिट लिस्ट से हटाया। पाकिस्तान की अपील के बाद यह कदम लिया गया ताकि अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए अवसर बना रहे और मध्य पूर्व तनाव कम हो।
World News: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ा दाव सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़ेर ग़ालिबाफ़ को फिलहाल अमेरिका और इजरायल ने हिट लिस्ट से हटा दिया है। इसका मतलब है कि इन दोनों नेताओं को अस्थायी रूप से निशाना बनाने की योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
पाकिस्तान ने किया अमेरिका से अनुरोध
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार पाकिस्तान ने अमेरिका से अपील की थी कि इन दोनों नेताओं को निशाना न बनाया जाए। कहा जा रहा है कि अगर इन नेताओं को मार दिया जाता तो अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता। पाकिस्तान ने अमेरिका को सुझाव दिया कि इन नेताओं के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि बातचीत के लिए जिम्मेदार लोग मौजूद रहें। इस अपील के बाद अमेरिका ने इजरायल को पीछे हटने का निर्देश दिया।
हिट लिस्ट से अस्थायी हटाना
रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले बताया गया है कि अराघची और ग़ालिबाफ़ का नाम केवल 4 से 5 दिनों के लिए अमेरिका-इजरायल की टारगेट लिस्ट से हटाया गया है। इसका उद्देश्य अमेरिका-ईरान बातचीत को फिर से शुरू करने का है। अराघची ईरान की अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता में डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं और वे ईरान के सबसे अनुभवी कूटनीतिज्ञों में से एक माने जाते हैं। ग़ालिबाफ़ को भी व्हाइट हाउस में संभावित बातचीत साझेदार के रूप में देखा जाता है।
![]()
युद्ध में वरिष्ठ नेताओं की हत्याएं जारी
हालांकि युद्ध की शुरुआत के बाद इजरायल ने कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया है। इसमें सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी और इजरायल ने ईरान की कई लीडरशिप को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि नए नेताओं को चुनने के बाद भी अमेरिका उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है।
वैश्विक कूटनीति में पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र की भूमिका
इस समय तुर्की, मिस्र और पाकिस्तान जैसे देश अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत को आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं। उनका उद्देश्य युद्ध को पूरी तरह भड़कने से रोकना और किसी भी अप्रत्याशित सैन्य कदम से स्थिति को नियंत्रित करना है। इस प्रयास में इन देशों का मध्यस्थता का रोल अहम माना जा रहा है।
बातचीत के लिए रास्ता खुला
अराघची और ग़ालिबाफ़ को हिट लिस्ट से हटाने का कदम अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए अवसर पैदा करता है। अगर दोनों पक्ष इस समय वार्ता के लिए तैयार रहते हैं तो मध्य पूर्व में जारी तनाव को कम किया जा सकता है। अमेरिका का उद्देश्य युद्धविराम के माध्यम से ईरान के साथ रणनीतिक संतुलन बनाना और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल और गैस की आपूर्ति को स्थिर रखना है।











