ईशा मालवीय की पंजाबी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज, गुरनाम भुल्लर संग दिखेगा रोमांस

ईशा मालवीय की पंजाबी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, पहली फिल्म का पोस्टर रिलीज, गुरनाम भुल्लर संग दिखेगा रोमांस

रियलिटी टेलीविजन ने ईशा मालवीय को जबरदस्त पहचान दिलाई, लेकिन अब वह छोटे पर्दे से आगे बढ़कर बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस 17’ की चर्चित कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने आधिकारिक तौर पर पंजाबी सिनेमा में एंट्री करने की घोषणा कर दी है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी और रियलिटी शोज से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अभिनेत्री ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। ‘बिग बॉस 17’ से देशभर में पहचान बनाने वाली ईशा ने आधिकारिक तौर पर पंजाबी सिनेमा में डेब्यू का ऐलान कर दिया है। उनकी पहली पंजाबी फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, साथ ही रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

फिल्म का नाम और रिलीज डेट आई सामने

ईशा मालवीय पंजाबी फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ से बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। इस रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ नजर आएंगे मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरनाम भुल्लर। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट की पुष्टि की है। फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में ईशा और गुरनाम की केमिस्ट्री ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘इश्कां दे लेखे’ का निर्देशन मनवीर बराड़ ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा जस्सी लोहका ने लिखी है। यह फिल्म एक इमोशनल और रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा मालवीय फिल्म में जसनीत और गुरनाम भुल्लर समर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के साथ दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा— “समझी पगली? समर और जसनीत… #इश्कांदेलेखे के लिए तैयार हो जाइए।

टीवी से फिल्मों तक ईशा का सफर

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की रहने वाली ईशा मालवीय ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और बाद में कई डांस रियलिटी शोज जैसे बूगी वूगी, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस के लिए ऑडिशन दिए। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ईशा ने इंजीनियरिंग करने की योजना बनाई थी, लेकिन किस्मत उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ले आई। ड्रीमियाटा प्रोडक्शन हाउस से कॉल आने के बाद उन्हें टीवी शो ‘उड़ारियां’ में जैस्मीन का किरदार मिला, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

ईशा मालवीय को असली पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली। शो में वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के साथ लव ट्रायंगल को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि वह 14वें हफ्ते में शो से बाहर हो गईं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ।

Leave a comment