Eicher Motors की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 25% बढ़ा

Eicher Motors की Q2 में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 25% बढ़ा। Royal Enfield की बिक्री 45% बढ़ी। VECV का रेवेन्यू और मुनाफा भी बढ़ा।
Eicher Motors की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 25% बढ़ा

Eicher Motors की Q2 में शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर 1,369 करोड़ रुपये हुआ। Royal Enfield की बाइक बिक्री 45% बढ़ी। VECV का रेवेन्यू और मुनाफा भी बढ़ा। कंपनी की दूसरी तिमाही अब तक की सबसे मजबूत रही।

Eicher Motors Q2: बुलेट बाइक बनाने वाली कंपनी Eicher Motors ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर 1,369 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 1,100 करोड़ रुपये था। यह कंपनी की अब तक की सबसे मजबूत तिमाही प्रदर्शन रही।

ऑपरेशन रेवेन्यू में 45% की उछाल

एक्सचेंज फाइलिंग में Eicher Motors ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका ऑपरेशन रेवेन्यू 45% बढ़कर 6,172 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,263 करोड़ रुपये था।

Royal Enfield की बिक्री में 45% की बढ़त

कंपनी की बाइक यूनिट Royal Enfield ने इस तिमाही में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान 3,27,067 मोटरसाइकिलें बिकी, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में 2,25,317 यूनिट्स बिकी थीं।

VECV का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा

Eicher Motors के ज्वाइंट वेंचर VECV ने इस तिमाही में 6,106 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10% अधिक है। VECV ने दूसरी तिमाही में 21,901 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल 20,774 थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 249 करोड़ रुपये रहा, जो 20% की बढ़त दर्शाता है।

कमर्शियल वाहनों की मांग में बढ़त के संकेत

VECV के सीईओ विनोद अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी दरों में सुधार से उपभोक्ता विश्वास बढ़ा है और खपत पर सकारात्मक असर पड़ा है। इससे आने वाले समय में कमर्शियल वाहनों की मांग मजबूत रहने की संभावना है।

BSE पर, Eicher Motors के शेयर 0.7% गिरकर 6,830.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Leave a comment