Election-2025: इक्वाडोर को मिला नया राष्ट्रपति, डेनियल नोबोआ ने 12% बढ़त से मारी बाज़ी, जानें प्रोफाइल

डेनियल नोबोआ ने इक्वाडोर में 55% वोट के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता। गोंजालेज ने नतीजों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग ने दी वैधता की पुष्टि। कौन हैं डेनियल नोबोआ
Election-2025: इक्वाडोर को मिला नया राष्ट्रपति, डेनियल नोबोआ ने 12% बढ़त से मारी बाज़ी, जानें प्रोफाइल

इक्वाडोर में राष्ट्रपति चुनाव में डेनियल नोबोआ ने वामपंथी लुइसा गोंजालेज पर 12 अंकों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की। अपराध के खिलाफ उनकी सख्त छवि और कड़े फैसलों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया।

Ecuador-Presidential-Election-2025: इक्वाडोर (Ecuador) में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा सामने आ गया है, जिसमें डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) ने 55.8% वोट हासिल कर वामपंथी उम्मीदवार लुइसा गोंजालेज (Luisa Gonzalez) को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। नेशनल इलेक्ट्रोरल काउंसिल (National Electoral Council) ने रविवार को उन्हें राष्ट्रपति चुनाव का आधिकारिक विजेता घोषित किया।

Election-2025: इक्वाडोर को मिला नया राष्ट्रपति, डेनियल नोबोआ ने 12% बढ़त से मारी बाज़ी, जानें प्रोफाइल

मतगणना के दौरान नोबोआ ने अप्रत्याशित रूप से गोंजालेज पर 12 अंकों की निर्णायक बढ़त बनाए रखी, जो 1 मिलियन से ज्यादा वोटों का अंतर रहा। इस चुनाव को इक्वाडोर के लिए निर्णायक मोड़ माना जा रहा है, जहां law and order और economic reform जैसे अहम मुद्दे चुनावी एजेंडे में प्रमुख रहे।

क्राइम के खिलाफ नोबोआ की सख्त छवि बनी जीत की वजह

Election-2025: इक्वाडोर को मिला नया राष्ट्रपति, डेनियल नोबोआ ने 12% बढ़त से मारी बाज़ी, जानें प्रोफाइल

रूढ़िवादी और करोड़पति पृष्ठभूमि से आने वाले नोबोआ का अपराध के खिलाफ सख्त रवैया और decisive leadership उनकी जीत का बड़ा कारण माना जा रहा है। उन्होंने वादा किया है कि वो इक्वाडोर में हिंसा, ड्रग तस्करी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे।

गोंजालेज ने जताई चुनाव परिणामों पर आपत्ति

हार स्वीकारने के बजाय, लुइसा गोंजालेज ने चुनावी धांधली का आरोप लगाया है और vote recount की मांग की है। उन्होंने इसे इक्वाडोर के इतिहास का सबसे बड़ा चुनावी धोखा बताया। हालांकि, नेशनल काउंसिल ने 90% से अधिक मतगणना के साथ परिणामों को अपरिवर्तनीय (irreversible) बताया है।

Election-2025: इक्वाडोर को मिला नया राष्ट्रपति, डेनियल नोबोआ ने 12% बढ़त से मारी बाज़ी, जानें प्रोफाइल

फरवरी में थी कांटे की टक्कर, अब हुई क्लियर जीत

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में पहले चरण के मतदान में नोबोआ और गोंजालेज के बीच केवल 16,746 वोटों का अंतर था, लेकिन फाइनल राउंड में नोबोआ ने क्लीन स्वीप कर सबको चौंका दिया। विजेता जोड़ी में डेनियल नोबोआ के साथ मारिया जोस पिंटो (Maria Jose Pino) को उपराष्ट्रपति चुना गया है।

Leave a comment