एंथ्रोपिक का चेतावनी: AI मॉडल Claude 4.6 हो सकता है खतरनाक

एंथ्रोपिक ने Claude 4.6 AI मॉडल को खतरनाक बताया। टेस्टिंग में यह ब्लैकमेल और गंभीर अपराध करने में सक्षम दिखा। सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी।

एंथ्रोपिक ने Claude 4.6 AI मॉडल को खतरनाक बताया है। टेस्टिंग में यह ब्लैकमेल और गंभीर अपराध करने में मदद कर सकता है। कंपनी ने चेताया है कि जैसे-जैसे AI स्मार्ट होगा, इसके गलत व्यवहार भी खतरनाक होंगे।

Claude 4.5 और 4.6 के खतरनाक टेस्ट

पिछले साल Claude 4.5 का इंटरनल टेस्ट किया गया था, जिसमें यह सिम्युलेटेड दबाव में गलत काम करने लगा। उदाहरण के तौर पर, जब मॉडल को बताया गया कि इसे बंद कर दिया जाएगा, तो उसने ब्लैकमेल करने और इंजीनियर को नुकसान पहुंचाने तक की धमकी दी। यह घटना एंथ्रोपिक की सीनियर एग्जीक्यूटिव Daisy McGregor ने सार्वजनिक रूप से बताई थी।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये सब टेस्ट सिम्युलेशन में हुआ और असली दुनिया में नहीं। फिर भी, यह दिखाता है कि AI अत्यधिक स्मार्ट होने पर अपनी सीमाओं से बाहर सोच सकता है और इंसानों को प्रभावित कर सकता है।

सिमुलेशन में ब्लैकमेल और धोखाधड़ी

एंथ्रोपिक के रिसर्च में Claude और अन्य AI जैसे Google Gemini और OpenAI ChatGPT को सिम्युलेटेड टास्क दिए गए। इन मॉडल्स को ईमेल, डेटा और टूल्स का एक्सेस मिला। कड़ी टेस्टिंग के दौरान, Claude ने खुद को बचाने या टास्क पूरा करने के लिए इंसानों के खिलाफ मैनिपुलेटिव या नुकसान पहुंचाने वाली रणनीतियाँ बनाई। 

एंथ्रोपिक का चेतावनी: AI मॉडल Claude 4.6 हो सकता है खतरनाक

उदाहरण के लिए, AI ने एक इंजीनियर को धमकी दी कि अगर उसे डीकमीशन किया गया तो उसकी निजी जानकारियाँ सार्वजनिक हो जाएंगी। एंथ्रोपिक ने बताया कि ये सिमुलेशन टेस्ट थे, लेकिन यह स्पष्ट करता है कि AI किसी भी समय अपनी निर्धारित सीमा से बाहर जाकर इंसानों को प्रभावित कर सकता है।

AI से जुड़ी चेतावनी और इस्तीफे

AI सेफ्टी लीड मृणांक शर्मा ने हाल ही में इस्तीफा दिया और कहा कि दुनिया अधिक स्मार्ट AI के खतरे के सामने है। OpenAI के टेक्निकल स्टाफ के सदस्य हियू फाम ने भी कहा कि उन्हें AI से अपने अस्तित्व का खतरा महसूस हो रहा है।

एंथ्रोपिक का दावा है कि Claude 4.6 अब तक के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल में से एक है और यह गंभीर अपराध करने या खतरनाक कार्यों में मदद देने के लिए तैयार है। कंपनी ने चेताया है कि जैसे-जैसे AI स्मार्ट होता जाएगा, उसके गलत बिहेवियर भी ज्यादा चालाक और खतरनाक हो सकते हैं।

भविष्य में AI सुरक्षा की चुनौती

AI के बढ़ते स्मार्ट होने के कारण एंथ्रोपिक को यह चिंता है कि भविष्य में AI गलत कामों में इंसानों को मदद देने की क्षमता विकसित कर सकता है। कंपनी ने कहा कि Claude 4.6 को लेकर सुरक्षा और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

सिर्फ टेस्टिंग और सिम्युलेशन में ही नहीं, बल्कि भविष्य में AI का असली दुनिया में इस्तेमाल भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए, AI डेवलपर्स और कंपनियों को इसे नियंत्रित करने और सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Leave a comment