Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

इस वैलेंटाइन डे पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज! थिएटर्स और OTT पर कई नई मूवीज और वेब सीरीज होंगी रिलीज। जानें इस हफ्ते की बड़ी रिलीज लिस्ट, वैलेंटाइन पर एंटरटेनमेंट

इस शुक्रवार, 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के अवसर पर मनोरंजन जगत में कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों के लिए विशेष होंगी।

एंटरटेनमेंट: इस हफ्ते का शुक्रवार सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यह सिर्फ एक और वीकेंड की शुरुआत नहीं, बल्कि वैलेंटाइन डे 2025 भी है। ऐसे में मनोरंजन जगत भी दर्शकों के लिए रोमांचक और दिलचस्प फिल्मों और वेब सीरीज की सौगात लेकर आ रहा है। बड़े पर्दे पर रोमांचक एक्शन और ऐतिहासिक गाथाएं देखने को मिलेंगी, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज और फिल्में स्ट्रीम होने वाली हैं। 

अगर आप इस हफ्ते किसी खास फिल्म या वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं कि 14 फरवरी को कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।

1. फिल्म 'छावा' 

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

इस शुक्रवार की सबसे बड़ी रिलीज के रूप में विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म छावा दर्शकों के सामने आने वाली है। मैडॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है। यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। छावा को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, और इसके भव्य ऐतिहासिक प्रस्तुतिकरण और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही हैं।

2. वेब सीरीज 'प्यार टेस्टिंग'

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रोमांटिक वेब सीरीज प्यार टेस्टिंग 14 फरवरी, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह वेब सीरीज रिश्तों में प्यार और विश्वास की परीक्षा पर आधारित है, जिसमें रोमांस और ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस सीरीज में सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

3. फिल्म 'मारको'

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता उन्नी मुकुंदन की एक्शन थ्रिलर फिल्म मारको का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म इस शुक्रवार Sony Liv पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मारको की कहानी दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करती हैं।

4. ड्रामा सीरीज 'आई एम मैरिड बट'

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

अगर आप कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं, तो इस शुक्रवार आपके लिए एक खास ट्रीट है। Netflix पर "I Am Married But..." वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज शादीशुदा जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, भावनात्मक संघर्ष और रिश्तों की जटिलताओं को शानदार तरीके से दर्शाती है। अगर आपको रोमांस और ड्रामा से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके वीकेंड प्लान का हिस्सा जरूर होनी चाहिए।

5. फिल्म 'धूम धाम'

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मोस्ट अवेटेड फिल्म "धूम धाम" भी इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह मूवी दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव लेकर आएगी।

6. फिल्म 'नखरेवाली'

Friday New Release: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज और सीरीज

रांझणा और अतरंगी रे जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक इस बार बतौर निर्माता फिल्म नखरेवाली लेकर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें न्यू कमर्स अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी, शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को इस नई जोड़ी और फिल्म की अनोखी कहानी से काफी उम्मीदें हैं।

Leave a comment