Maharshtra News: ऋषिराज सावंत के अपहरण की अफवाह ने मचाया बवाल, असल में क्या है सच्चाई?

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत के अपहरण की खबर अफवाह निकली। वे बैंकॉक ट्रिप गुप्त रखना चाहते थे, पुलिस जांच में खुलासा हुआ।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत पुणे एयरपोर्ट से लापता हो गए थे। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बैंकॉक यात्रा को परिवार से गुप्त रखा था।

Maharshtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत के सोमवार (9 फरवरी) को पुणे एयरपोर्ट से लापता होने की खबर ने सनसनी फैला दी। इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया और पुणे क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी। सावंत परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई।

बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट का बदला रास्ता

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऋषिराज सावंत बैंकॉक जाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में सवार थे। लेकिन नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देश पर विमान का रास्ता बदलकर पुणे कर दिया गया। इससे मामला और भी पेचीदा हो गया।

श्रीविजयपुरम के ऊपर उड़ रही थी फ्लाइट

Maharshtra News: ऋषिराज सावंत के अपहरण की अफवाह ने मचाया बवाल, असल में क्या है सच्चाई?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब चार्टर्ड प्लेन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर (श्री विजयपुरम) के ऊपर उड़ रहा था, तब नागरिक उड्डयन विभाग ने विमान को पुणे एयरपोर्ट लौटने का निर्देश दिया। पहले तो पायलट को यह कॉल फर्जी लगा, लेकिन एविएशन विभाग से पुष्टि होने के बाद उन्होंने तुरंत प्लेन को पुणे की ओर मोड़ दिया।

ऋषिराज सावंत ने खुद किया बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान ऋषिराज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बैंकॉक यात्रा को गुप्त रखने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह एक बिजनेस ट्रिप के लिए दुबई गए थे और उन्हें डर था कि परिवार के सदस्य उनकी इस यात्रा का विरोध कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने बैंकॉक जाने की योजना को सबसे छुपाकर रखा।

सीक्रेट ट्रिप के लिए खर्च किए 78 लाख रुपये

Maharshtra News: ऋषिराज सावंत के अपहरण की अफवाह ने मचाया बवाल, असल में क्या है सच्चाई?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऋषिराज सावंत ने अपनी बैंकॉक ट्रिप को गुप्त रखने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक करने पर 78.50 लाख रुपये खर्च किए। फ्लाइट में उनके साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि विमान को पुणे वापस लाया जा रहा है। किसी तरह के विवाद से बचने के लिए फ्लाइट क्रू ने यात्रियों को इस बदलाव की सूचना नहीं दी।

पिता तानाजी सावंत ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि सोमवार शाम करीब 4 बजे पुणे पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि शिवसेना नेता तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज का अपहरण हो गया है। घबराए तानाजी सावंत सीधे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर मदद मांगी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपहरण का केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। जब पुलिस को पता चला कि ऋषिराज सावंत ने खुद ही चार्टर्ड फ्लाइट बुक करवाई थी और वह बैंकॉक जा रहे थे, तब इस कथित 'अपहरण' की सच्चाई सामने आई।

Leave a comment