Game Changer Box Office Collection Day 9: 'इमरजेंसी' के मुकाबले 'गेम चेंजर' हुई फ्लॉप, कमाई के आंकड़े निराशाजनक, शनिवार के कलेक्शन पर नज़र

Game Changer: 'गेम चेंजर' फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरा, कंगना की 'इमरजेंसी' ने रोकी रफ्तार। जानिए फिल्म के कलेक्शन और उसकी निराशाजनक कमाई के बारे में।

Game Changer: फिल्म इंडस्ट्री की मच अवेटेड फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) दर्शकों के बीच भारी उत्साह के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा निर्माता और दर्शक उम्मीद कर रहे थे। शंकर के निर्देशन में बनी इस तेलुगु ड्रामा में राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार थी, लेकिन लगातार गिरते कलेक्शन ने इसे निराशाजनक बना दिया।

क्यों हुई 'गेम चेंजर' की कमाई में गिरावट?

'गेम चेंजर' के मेकर्स और दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से बहुत ऊंची थीं। दक्षिण भारतीय फिल्मों जैसे 'बाहुबली', 'केजीएफ' और 'पुष्पा' ने ना केवल साउथ में, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी बड़ी सफलता हासिल की थी। ऐसे में 'गेम चेंजर' से भी यही उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। लेकिन फिल्म को मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के चलते इसका कलेक्शन गिरने लगा।

फिल्म की ओपनिंग, फिर निराशाजनक गिरावट

Game Changer Box Office Collection Day 9: 'इमरजेंसी' के मुकाबले 'गेम चेंजर' हुई फ्लॉप, कमाई के आंकड़े निराशाजनक, शनिवार के कलेक्शन पर नज़र

10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'गेम चेंजर' ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही थी। लेकिन ओपनिंग के बाद से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। शनिवार को फिल्म ने केवल 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा।

हिंदी दर्शकों के बीच फीका प्रदर्शन

जहां 'गेम चेंजर' ने तेलुगु में अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं हिंदी में फिल्म का जादू नहीं चला। 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों ने हिंदी में शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन 'गेम चेंजर' का हिंदी कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। शनिवार को फिल्म ने हिंदी में केवल 40 लाख रुपये का कारोबार किया, जो दर्शाता है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' ने दी चुनौती

Game Changer Box Office Collection Day 9: 'इमरजेंसी' के मुकाबले 'गेम चेंजर' हुई फ्लॉप, कमाई के आंकड़े निराशाजनक, शनिवार के कलेक्शन पर नज़र

'इमरजेंसी' (Emergency) के रिलीज होने के बाद से ही 'गेम चेंजर' के कलेक्शन्स पर असर पड़ा है। कंगना रनौत की फिल्म ने शनिवार को 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 'गेम चेंजर' ने केवल 2.65 करोड़ रुपये कमाए। इससे साफ हो गया कि 'इमरजेंसी' ने 'गेम चेंजर' की रफ्तार को रोक दिया हैं।

कलेक्शन का हाल

•    पहला दिन: 51 करोड़ रुपये
•    दूसरा दिन: 21.6 करोड़ रुपये
•    तीसरा दिन: 15.9 करोड़ रुपये
•    चौथा दिन: 7.65 करोड़ रुपये
•    पांचवां दिन: 10 करोड़ रुपये
•    छठा दिन: 7 करोड़ रुपये
•    सातवां दिन: 4.5 करोड़ रुपये
•    आठवां दिन: 2.75 करोड़ रुपये
•    नौवां दिन: 2.65 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)
•    भारी बजट के मुकाबले निराशाजनक कमाई

Game Changer Box Office Collection Day 9: 'इमरजेंसी' के मुकाबले 'गेम चेंजर' हुई फ्लॉप, कमाई के आंकड़े निराशाजनक, शनिवार के कलेक्शन पर नज़र

'गेम चेंजर' का बजट लगभग 450 करोड़ रुपये था, लेकिन अब तक फिल्म केवल 123 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इसका मतलब यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

क्या सुधार सकेगी कमाई?

फिल्म के कलेक्शन में गिरावट को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि 'गेम चेंजर' आगे अपनी स्थिति में सुधार कर पाएगी। अन्य फिल्में जैसे 'इमरजेंसी' और कुछ बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी हैं, और फिल्म की समीक्षाएं भी नकारात्मक रही हैं। इसलिए, 'गेम चेंजर' के लिए तगड़ा मुनाफा कमाना अब कठिन प्रतीत हो रहा हैं।

'गेम चेंजर' एक बड़ी फिल्म के रूप में आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। राम चरण के फैंस को भी इस फिल्म से निराशा हाथ लगी है। अब यह देखना बाकी है कि क्या फिल्म अपने गिरते कलेक्शन को सुधारने में सफल होगी या इसे अपने बजट के मुकाबले और भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

Leave a comment