IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नई भर्ती, 30 जनवरी तक आवेदन, सैलरी लाखों में, जानें आवेदन प्रक्रिया

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में सीनियर और मैनेजरियल पदों पर भर्ती। जानें आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, योग्यता और आयु सीमा के बारे में।

IPPB: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में 2025 के लिए एक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जो उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। आईपीपीबी ने फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और इंटरनल ऑडिट डिपार्टमेंट में सीनियर और मैनेजरियल पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2025 है। इस तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नई भर्ती, 30 जनवरी तक आवेदन, सैलरी लाखों में, जानें आवेदन प्रक्रिया

•    डीजीएम- फाइनेंस/सीएफओ: 01 पद
•    जनरल मैनेजर- फाइनेंस/सीएफओ: 01 पद
•    असिस्टेंट जनरल मैनेजर (प्रोग्राम/वेंडर मैनेजमेंट): 01 पद
•    सीनियर मैनेजर (प्रोडक्ट एंड सॉल्यूशन): 02 पद
•    सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर): 01 पद
यह भर्ती संचार मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के अधीन कार्यरत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा की जा रही है, जिससे इन प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति होने से उम्मीदवारों को सरकारी क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक नौकरी का अवसर मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार विशिष्ट शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। यहां बताया गया है कि किसे आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
•    शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास सीए/बी.ई/बीटेक/एमसीए/पोस्ट ग्रेजुएट 
•    आईटी/मैनेजमेंट/एमबीए/बी.एससी/बीटेक/एमएससी जैसी डिग्रियां होनी चाहिए।
•    अनुभव: प्रत्येक पद के लिए अनुभव भी आवश्यक है, जिसे उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन से विस्तार से देख सकते हैं।
•    आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 के अनुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष हैं।

सैलरी पैकेज

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नई भर्ती, 30 जनवरी तक आवेदन, सैलरी लाखों में, जानें आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। पद के अनुसार उम्मीदवारों को प्रति माह 2,25,937 रुपये से लेकर 4,36,271 रुपये तक का वेतन मिलेगा। यह एक शानदार पैकेज है, जो विशेष रूप से सीनियर और जनरल मैनेजर के पदों के लिए हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया मुख्यतः इंटरव्यू आधारित होगी। हालांकि, बैंक अन्य चयन प्रक्रिया के रूप में एसेसमेंट, ग्रुप डिसकशन और ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में सफलता प्राप्त करनी होगी, ताकि वे इन महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हो सकें।

आवेदन शुल्क और अंतिम तिथि

•    आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया हैं।
•    अंतिम तिथि: उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करना होगा, जो कि 30 जनवरी 2025 हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नई भर्ती, 30 जनवरी तक आवेदन, सैलरी लाखों में, जानें आवेदन प्रक्रिया

•    आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, www.ippbonline.com पर जाएं और वहां से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
•    रजिस्ट्रेशन करें: अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
•    आवेदन फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव शामिल होंगे।
•    दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और फोटो अपलोड करें।
•    आवेदन शुल्क जमा करें: आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 150 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है।
•    आवेदन की पुष्टि करें: आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें, ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके।
•    अंतिम तिथि का ध्यान रखें: आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2025 है, इस तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में इस भर्ती के जरिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आप आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a comment