Columbus

गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार बने माता-पिता, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी

गौहर खान और जैद दरबार दूसरी बार बने माता-पिता, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी

बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की मशहूर जोड़ी गौहर खान और जैद दरबार फिर से माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपने घर में दूसरी बार बेटे का स्वागत किया है। यह खुशखबरी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए फैंस और सेलेब्स को जानकारी दी।

Gauhar Khan Become Mother Second Time: बॉलीवुड कपल गौहर खान और जैद दरबार के घर में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। पहले से ही एक बेटे के माता-पिता इस जोड़े ने अब दूसरी बार भी बेबी बॉय का स्वागत किया है। कपल ने यह खुशखबरी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कंबाइंड पोस्ट के जरिए साझा की है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने गौहर-जैद

गौहर खान और जैद दरबार ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट उन्होंने 3 सितंबर को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की। अपनी पोस्ट में दोनों ने लिखा, बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम, ज़ेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत खुश हैं। 

हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रेटीट्यूड और गिगलिंग पेरेंट्स – जैद और गौहर। इस पोस्ट में गौहर और जैद ने अपने पहले बेटे जेहान के साथ अपने नए सदस्य का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई 

गौहर-जैद की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सिंगर नीती मोहन ने लिखा, ओएमजी! यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर ज़ेहान को, बहुत-बहुत बधाई। अन्य सेलेब्स और फैंस ने भी अपने-अपने अंदाज में कपल को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस उनकी नई फैमिली के सदस्य के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।

गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद, 2023 में इस जोड़ी ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया। अब दो साल बाद, कपल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया।

Leave a comment