Gmail का Schedule Send फीचर ईमेल को तय समय पर भेजने में मदद करता है। यूजर्स इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा जरूरी ईमेल मिस न होने दे, समय पर सेंड करने का आसान तरीका है।
Schedule Send फीचर क्या है?
कभी-कभी हम कोई जरूरी ईमेल भेजना भूल जाते हैं। ऑफिस में या घर पर व्यस्त होने के कारण यह समस्या आम है। Gmail ने इसके लिए Schedule Send फीचर दिया है।
इस फीचर की मदद से आप अपने ईमेल को पहले से सेट कर सकते हैं। तय समय पर Gmail अपने आप ईमेल को रिसीवर के पास भेज देता है। चाहे आप मीटिंग में हों, सो रहे हों या किसी और काम में बिजी हों, आपका ईमेल समय पर पहुंच जाएगा।
यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो टाइमिंग का ध्यान रखते हैं या जिन्हें अलग-अलग टाइम जोन में काम करना पड़ता है।
मोबाइल पर Gmail में ईमेल शेड्यूल कैसे करें
मोबाइल में Schedule Send फीचर इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए Gmail ऐप ओपन करें और ‘Compose’ पर क्लिक करें। ईमेल लिखें और सब्जेक्ट तथा रिसीवर का ईमेल आईडी डालें।

इसके बाद ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। यहां आपको ‘Schedule Send’ का ऑप्शन दिखेगा। आप सुबह, दोपहर या अपनी पसंद का कस्टम समय चुन सकते हैं। ‘Schedule Send’ पर क्लिक करते ही आपका ईमेल अपने तय समय पर खुद भेज दिया जाएगा।
यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए मददगार है जो ऑफिस टाइम के बाहर ईमेल भेजना चाहते हैं या रात में काम करने वाले हैं।
कंप्यूटर या लैपटॉप से ईमेल शेड्यूल करना
लैपटॉप या कंप्यूटर में Gmail खोलें और ‘Compose’ पर जाएं। मेल लिखें और सेंड बटन के पास मौजूद ऐरो आइकॉन पर क्लिक करें।
यहां ‘Schedule Send’ का ऑप्शन मिलेगा। आप सुबह, दोपहर या कोई कस्टम तारीख और समय चुन सकते हैं। एक बार सेलेक्ट करने के बाद आपका ईमेल उसी समय अपने आप भेज दिया जाएगा।
यह सुविधा डिजिटल कामकाज में टाइम मैनेजमेंट को आसान बनाती है। खासकर टीम मीटिंग, ऑफिस रिपोर्ट या जरूरी फॉलो-अप के लिए यह ट्रिक बेहद कारगर है।
Schedule Send का फायदा
- कोई भी ईमेल मिस नहीं होगा।
- समय पर मेल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
- अलग टाइम जोन में काम करने वाले लोगों के लिए आसान।
- मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर इस्तेमाल संभव।
Gmail का यह फीचर समय प्रबंधन और ऑफिस के कामों को आसान बनाने का एक स्मार्ट तरीका है। सिर्फ स्मार्ट यूजर्स ही इसे इस्तेमाल करके अपना काम जल्दी और सही समय पर पूरा करते हैं।












