Gold Price Today: 12 नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, चांदी भी हुई महंगी

Gold Price Today: 12 नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, चांदी भी हुई महंगी

12 नवंबर को एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर ₹1,24,300 प्रति 10 ग्राम पर खुला और हल्की तेजी के साथ ट्रेड हुआ। चांदी ₹1,55,466 प्रति किलो पहुंची। विशेषज्ञों के अनुसार, रुपए की कमजोरी और वैश्विक अस्थिरता से कीमतों में उछाल आया है।

Gold Price Today: घरेलू बाजार में आज यानी 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। MCX (Multi Commodity Exchange) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,24,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,913 रुपए पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में हल्का उछाल

सुबह 10 बजे तक एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,23,998 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले बंद भाव से करीब 80 रुपए की बढ़त दिखाता है। शुरुआती सत्र में गोल्ड का हाई लेवल 1,24,444 रुपए तक गया। इसका मतलब है कि सोने के भाव में फिलहाल स्थिरता के साथ हल्की तेजी बनी हुई है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी

सोने के साथ-साथ Silver Price में भी बढ़त दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में यह 1,54,926 रुपए पर खुली थी। यानी चांदी के दामों में करीब 700 रुपए की उछाल देखी गई है।

आपके शहर में सोने का ताज़ा भाव

दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,660
22 कैरेट – ₹1,15,200
18 कैरेट – ₹94,280

मुंबई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,510
22 कैरेट – ₹1,15,050
18 कैरेट – ₹94,130

चेन्नई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,26,560
22 कैरेट – ₹1,16,000
18 कैरेट – ₹96,650

कोलकाता (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,510
22 कैरेट – ₹1,15,050
18 कैरेट – ₹94,130

अहमदाबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,560
22 कैरेट – ₹1,15,100
18 कैरेट – ₹94,180

लखनऊ (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,660
22 कैरेट – ₹1,15,200
18 कैरेट – ₹94,280

पटना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,560
22 कैरेट – ₹1,15,100
18 कैरेट – ₹94,180

हैदराबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,25,510
22 कैरेट – ₹1,15,050
18 कैरेट – ₹94,130

क्यों बदल रही हैं सोने की कीमतें

पिछले कुछ दिनों से Gold Rate में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी, इंपोर्ट टैक्स और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता (Global Uncertainty) जैसे फैक्टर सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। शादी, त्योहार या किसी शुभ अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

Leave a comment