सोना ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी ₹1.64 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई। एमसीएक्स पर दोनों में तेजी दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर जबकि चांदी मजबूत रही। घरेलू निवेशकों की खरीदारी बढ़ी।
Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के वायदा भावों (futures prices) में मजबूत तेजी देखने को मिल रही है। सोना ₹1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,64,150 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रही है। दोनों मेटल्स में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
सोने की कीमत में तेजी
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुबह हल्की नरमी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही इसमें तेजी आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 121 रुपये की बढ़त के साथ ₹1,26,344 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 232 रुपये की तेजी के साथ ₹1,26,697 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने ₹1,26,729 रुपये का उच्च और ₹1,26,337 रुपये का निचला स्तर छू लिया। इस साल सोना अपने सर्वोच्च स्तर ₹1,31,699 रुपये तक जा चुका है।

चांदी में जबरदस्त उछाल
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट ₹1,500 की बढ़त के साथ ₹1,63,591 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह ₹2,081 रुपये की तेजी के साथ ₹1,64,147 रुपये पर पहुंच गया। दिन के दौरान इसने ₹1,64,483 रुपये का उच्च और ₹1,63,000 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी ₹1,69,200 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोर, चांदी मजबूत
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में आज सोने की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी ने सुधार दिखाया। कॉमेक्स पर सोना $4,202.40 प्रति औंस के भाव पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस $4,213.60 से नीचे रहा। खबर लिखे जाने तक सोना $4,205.40 प्रति औंस पर 8.20 डॉलर की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $4,398 प्रति औंस तक पहुंच चुका है।
वहीं चांदी ने कॉमेक्स पर मजबूती दिखाई। यह $53.27 प्रति औंस पर खुली और खबर लिखे जाने तक $53.58 प्रति औंस पर 0.13 डॉलर की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी। इसका दिन का उच्च स्तर $53.76 प्रति औंस रहा।











