Google I/O 2026 से पहले सामने आए एक लीक में Gemini Spark AI एजेंट की जानकारी मिली है। यह AI असिस्टेंट बैकग्राउंड में काम करते हुए यूजर के ऐप्स और डेटा के जरिए खुद टास्क पूरा कर सकता है।
Tech: Google I/O 2026 से पहले Gemini Spark को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया AI एजेंट यूजर के प्रॉम्प्ट का इंतजार किए बिना बैकग्राउंड में काम करेगा। Gemini Spark लिंक्ड ऐप्स, चैट्स और लोकेशन डेटा की मदद से अलग-अलग टास्क संभाल सकेगा। गूगल इसे एक्सपेरिमेंटल फीचर के तौर पर पेश कर सकता है।
Gemini Spark को लेकर सामने आया नया लीक
Google के अपकमिंग डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 से पहले Gemini Spark नाम के नए AI एजेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर पारंपरिक AI असिस्टेंट्स से अलग होगा क्योंकि इसे लगातार बैकग्राउंड में एक्टिव रहने के लिए डिजाइन किया गया है।
![]()
बताया जा रहा है कि Gemini Spark यूजर के निर्देश मिलने का इंतजार करने के बजाय खुद से जरूरी टास्क पूरा करने की क्षमता रखेगा। यह लिंक्ड ऐप्स और सिस्टम डेटा की मदद से कई काम ऑटोमैटिक तरीके से संभाल सकता है।
ऐप्स, चैट्स और लोकेशन डेटा तक मिल सकता है एक्सेस
लीक हुए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, Gemini Spark को कई तरह के यूजर डेटा तक एक्सेस मिल सकता है। इसमें कनेक्टेड ऐप्स, चैट हिस्ट्री, टास्क, लॉग-इन वेबसाइट्स, पर्सनल इंटेलिजेंस और लोकेशन डेटा शामिल हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ परिस्थितियों में AI एजेंट थर्ड पार्टी सर्विसेज के साथ जानकारी शेयर कर सकता है। इसमें यूजर का नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, फाइल्स और पसंद जैसी जानकारी शामिल हो सकती है। हालांकि, संवेदनशील कार्यों के लिए परमिशन सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है।
यूजर्स को मिलेगी कंट्रोल और डेटा मैनेजमेंट की सुविधा
गूगल ने कथित तौर पर यूजर्स को Gemini Spark से जुड़े डेटा पर कंट्रोल देने की तैयारी भी की है। यूजर्स सेटिंग्स में जाकर ऐप एक्सेस बंद कर सकेंगे और सेव किया गया डेटा डिलीट कर पाएंगे।
Gemini Apps Activity कंट्रोल्स के जरिए AI एक्टिविटी को मैनेज करने का विकल्प भी मिल सकता है। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि मेडिकल, लीगल और फाइनेंशियल जैसे मामलों में केवल AI पर निर्भर न रहें।
Google I/O 2026 का आयोजन 19 मई को होने वाला है, जहां कंपनी अपने नए AI फीचर्स और Gemini इकोसिस्टम से जुड़े बड़े अपडेट पेश कर सकती है।










