Google ने Android Show I/O Edition में नए AI-powered Googlebook laptops पेश किए हैं, जिनमें Gemini Intelligence, Android app integration और smart productivity features मिलेंगे। कंपनी इन devices को इस साल fall season में लॉन्च कर सकती है।
California: Google ने Android Show I/O Edition के दौरान अपनी नई Googlebook AI laptop category पेश की है। Gemini Intelligence पर आधारित ये devices Android smartphones के साथ बेहतर integration, बिना download mobile apps access करने और AI-powered productivity features देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक upcoming laptops users को एक ज्यादा connected और seamless computing experience देंगे।
Gemini Intelligence के साथ नया AI-First Laptop Experience
Googlebook laptops को AI-focused computing को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन devices में Google Chrome और Play Store दोनों का support मिलेगा, जिससे users laptop और Android ecosystem को एक साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि ये laptops Gemini Intelligence के साथ deeply integrated होंगे, ताकि users को smart assistance, बेहतर multitasking और personalized experience मिल सके। Google ने फिलहाल specifications और pricing की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इन devices की लॉन्चिंग इस साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान होने की उम्मीद है।
Laptop पर सीधे Access होंगे Android Apps
Googlebook की सबसे बड़ी खासियत इसका Android integration है। Users अपने smartphone apps को सीधे laptop पर इस्तेमाल कर सकेंगे और इसके लिए अलग से app install करने की जरूरत नहीं होगी।
इस फीचर की मदद से messaging, food delivery और दूसरे mobile-centric tasks laptop screen पर आसानी से किए जा सकेंगे। इसके अलावा Quick Access feature users को Android phone में मौजूद files को laptop file browser से सीधे search और access करने की सुविधा देगा। इससे file transfer process पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो जाएगा।
Magic Pointer और Personalized Widgets देंगे Smart Controls
इन AI laptops में Google DeepMind के साथ विकसित Magic Pointer feature भी मिलेगा। Cursor को किसी तारीख, फोटो या content पर ले जाने पर Gemini-based smart suggestions दिखाई देंगे।
उदाहरण के तौर पर, किसी email में मौजूद तारीख पर pointer hover करते ही meeting schedule करने का option मिल सकता है। वहीं photos select करने पर AI उनसे जुड़े सुझाव देने लगेगा।
Googlebook में “Create Your Widget” feature भी दिया जाएगा, जिसके जरिए users voice command या text prompt की मदद से custom widgets बना सकेंगे। Gemini Gmail, Calendar और web activity को जोड़कर personalized dashboard तैयार करेगा।
Acer, Dell और Lenovo के साथ मिलकर तैयार होंगे Devices
Google ने पुष्टि की है कि Googlebook laptops की पहली generation के लिए वह Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है।
कंपनी के अनुसार upcoming devices में premium design language, Glowbar element और अलग-अलग form factors देखने को मिलेंगे, ताकि users को उनकी जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मिल सकें।











